• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

दृष्टिबाधित बच्चों के साथ चितरंजय पटेल ने मनाया जन्मोत्सव…

समाज सेवा के मिसाल भैया चितरंजय पटेल…
पंकज पटेल ASP

अंचल में समाज सेवा के मिसाल हैं भैया चितरंजय पटेल, यह उद्गार व्यक्त करते हुए शक्ति जिला के ASP पंकज पटेल ने अधिवक्ता चितरंजय पटेल के जन्मोत्सव पर कहा कि मेरे पदस्थापना से जिले के सार्वजनिक मंचों में अपना योगदान सुनिश्चित करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल की सोंच पूर्णतः सामाजिक नजर आती है क्योंकि वे लगातार लीगल एड, मेडिकल एड आदि के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के बड़ियां से समाज सेवा का कार्य करते रहते हैं पर आज उन्हें दृष्टिबाधित बच्चों के संरक्षक की भूमिका में देखकर मुझे स्वयं प्रेरणा मिली कि इन बच्चों के लिए हम कुछ कर सकें तो जीवन सफल हो जाएगा।आज अपने जन्मोत्सव पर उपस्थित अतिथियों और विद्यालय परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए विद्यालय शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय ने बताया कि इन बच्चों के जीवन में रोशनी लाने कुछ कर सकूं तो यह निश्चित रूप से मेरा सौभाग्य होगा क्योंकि आप सभी दिव्यांग बच्चे साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधि हैं जिनकी सेवा से हमारे जीवन में सुख और समृद्धि बरसती है।


सिविल सर्जन डॉ संतोष पटेल ने कहा कि चितरंजय भैया जी कार्यों से प्रेरित होकर आज संकल्पित हूं कि इन बच्चों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आज
इन पलों में जन्मोत्सव में शामिल सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल ने आयोजन को काबिल ए तारीफ बताते हुए अधिवक्ता पटेल को जन्मदिवस की बधाई दिया तो वहीं विद्यालय के संस्थापक जसवंत आदिले तथा संचालक बिन्देश्वरी आदिले ने विद्यालय के इतिहास के साथ अधिवक्ता चितरंजय पटेल के लगाव की चर्चा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आपके सहयोग से विद्यालय निश्चित रूप से प्रगति के राह पर है।
इन पलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला सेल राजकुमारी चंद्रा, फागूलाल कुर्रे, जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिशन के पत्रकार बजरंग अग्रवाल, मीडिया से योम लहरे, उदय मधुकर, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार से महेंद्र गबेल, अधिवक्ता परिषद जिला मंत्री ठाकुर भूपेंद्र सिंह, बाराद्वार अध्यक्ष मालिकराम यादव, मिताली भारद्वाज अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव सुरीत चंद्रा अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के कोषाध्यक्ष सरोज महंत आदि के साथ विभिन्न संगठनों के लोग जन्मोत्सव में शामिल होकर अधिवक्ता चितरंजय पटेल को जन्मदिन की बधाइयां दी।
दृष्टि बाधित विद्यालय के प्राचार्य ज्योति देवांगन ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सह भोज के लिए आमंत्रित किया, तब सभी ने स्नेह भोज में आनंद पूर्वक भोग प्रसाद ग्रहण किया।
विदित हो कि इस गरिमामय आयोजन की सार्थकता को लेकर यह चर्चा आम रही कि अपने स्मरणीय पलों को इन दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाते हुए दिव्यांगों को समाज के मुख्यधारा में खड़ा करने में हम कामयाब होंगे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
    *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
  • e354b035-3f2e-4e2f-86aa-3d73adb09186
    औषधि विभाग के साथ चलाया गया दवाई दुकानों की चेकिंग…
  • 14 जून 2023 को संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रामचरितमानस का महासम्मेलन आवास प्लाट डभरा नवीन जिला शक्ति
    14 जून 2023 को संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रामचरितमानस…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in