• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ग्राम करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र, SP श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने किया शुभारंभ

  • 24 घंटे मिलेगी त्वरित मदद, अपराध नियंत्रण को मिली नई ताकत
  • जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण, शक्ति जिले के SP श्री प्रफुल्ल ठाकुर, ASP जांजगीर श्री उमेश कश्यप संयुक्त कलेक्टर सक्ति अरुण सोम सहित बिर्रा सरपंच एवं करही सरपंच भी रहे उपस्थित_
  • असामाजिक तत्वों में बढ़ेगा कानून का खौफ, स्टाफ को संवेदनशीलता के निर्देश_
  • *05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस सहायता केंद्र में जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया

जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम करही में पुलिस सहायता केंद्र का शुक्रवार को SP जांजगीर चांपा द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शक्ति जिले के SP श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने विधिवत फीता काटकर सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अब मौके पर मिलेगी मदद

एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि यह केंद्र बिर्रा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा। अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी घटना की सूचना देने या पुलिस मदद के लिए थाना-चौकी तक नहीं जाना पड़ेगा। पुलिस सहायता केंद्र से अपराधों पर त्वरित कार्रवाई होगी और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ बढ़ेगा।

24 घंटे तैनात रहेगा पुलिस बल

पुलिस सहायता केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी ताकि आमजन को तत्काल सहायता मिल सके। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।

शुभारंभ के बाद एसपी जांजगीर श्री विजय कुमार पाण्डेय, शक्ति जिले के SP श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं एएसपी श्री उमेश कुमार कश्यप ने पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण कर स्टाफ को जनता से संवेदनशील व्यवहार करने और हर शिकायत पर त्वरित एक्शन लेने के निर्देश दिए।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • IMG-20260605-WA0012
    सांसद कमलेश जांगड़े ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in