• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर-चाम्पा म कबाडि वाला मन के द्वारा रखें अवैध कबाड़ के समान म पुलिस के शिकंजा

जिले के अलग- अलग कबाड़ियों से 22 लाख रूपयें का कबाड़ समान बरामद

⏺️ जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार करने वाले हो जावें सावधान, किसी भी प्रकार से अवैध कारोबार में संलिप्त पायें जाने पर की जाएगी कठोर कार्यवाही

⏺️नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में कबाड़ियों के विरूद्ध की जा रही है ताबड़तोड कार्यवाही

⏺️थाना जांजगीर/शिवरीनारायण/चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

⏩ जिलें में अवैध रूप से लोहे के अवैध कारोबार करने वाले ब्यपारियों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक जांजीगर-चाम्पा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कस्यप के मार्गदर्शन में तथा DSP श्रीमती कविता ठाकुर एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार नेतृत्व में जिले में अवैध कबाड़ियों के कारोबारियों के विरूद्ध औचक जिले में छापामारी कार्यवाही किया गया। पुलिस की छापामार कार्यवाही में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी की टीम द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम लछनपुर में संचालित आरिफ मेमन पिता कसीम मेमन उम्र 62 साल के गोदाम से लगभग 60 टन, मुकेश देवांगन पिता चंदराम देवांगन उम्र 49 साल निवासी बिरगहनी चौक गोदाम बिरगहनी चौक में 150 किलो. समान बरामद किया गया। इसी प्रकार थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम सिवनी निवासी राधेलाल बरेठ के कबाड़ दुकान से 1.6 टन लोहे का कबाड़, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम गिधौरी निवासी एस रात्रे के कबाड़ दुकान से 7 टन लोहे का कबाढ़ समान बरामद किया गया है। थाना जांजगीर क्षेत्र के कबाड़ी दुकान भागीरथी कसेर निवासी लछनपुर, बंटी उर्फ असरफ खान निवासी जांजगीर अपने कबाड़ गोदाम से फरार मिले जिनके गोदाम नोटिस चिपकार गोदाम सीलबंद किया गया। इसके अलावा अन्य कबाड़ का व्यपार करने वाले भागीरथी यादव पिता तिलक राम यादव निवासी लछनपुर, पिताम्बर सिंह राजपूत पिता दरबार सिंह लछनपुर एवं अन्य कबाडियों के भी दुकान में छापामारी की कार्यवाही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत कार्यवाही कर कबाड़ कारोबारियों को कबाड़ के वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नही करने से विधिवत् कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं सउनि मुकेश पाण्डेय थाना चाम्पा का सराहनिय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • d5ea21c0-d5d1-4f2d-add9-10541a42d9c5
    अवैध रूप ले कबाड़ समान रखोइया कबाड़ी दुकान म थाना…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • ff47e4f2-3d48-4c1c-8345-a272d8d7d651
    षड़यंत्र कर धार्मिक आस्था ल ठेस पहुंचाने वाला सोशल…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in