• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ति कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी लोगो की समस्याएं

सक्ति कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी लोगो की समस्याएं

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनो का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

भोथीडीह की अकांशा चंद्रा ने खेल कूद हेतु आर्थिक सहायता की मांग करते हुए अपना आवेदन दिया। जनदर्शन में कुल 21 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती, 5 अप्रैल 2023/ सक्ती कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम जनता की समस्याएं सुनी। कुछ आवेदन का त्वरित निदान किया गया, वहीं कुछ आवेदनों को टीएल में पंजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज लगभग 21 आवेदन प्राप्त हुए।जनदर्शन में आज बाराद्वार निवासी छत्तू लाल गुप्ता और आशीष चौरासिया ने पटवारी भवन बनवाने की मांग करते हुए आवेदन दिया और अपनी समस्या बताई और समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। वही ग्राम पिहरिद के तेजराम ने सड़क निर्माण में अधिग्रहीत भूमि का मुआवज़ा प्रदान करने के का आवेदन लेकर पहुंचे जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भोथीडीह की अकांशा चंद्रा ने खेल कूद हेतु आर्थिक सहायता की मांग करते हुए अपना आवेदन दिया। ग्राम असोंधा के छोटे लाल नेताम पिता साधराम ने आर.आई एवं पटवारी द्वारा सीमांकन के लिए पैसे मांगने पर कलेक्टर को आवेदन दिया। आज जनदर्शन में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें आवास निर्माण,राशन कार्ड बनाने, आवास योजना अंतर्गत आवास बनाने, मुआवजा राशि दिलाने, आवास निर्माण, पट्टा, भू-अर्जन पर आपत्ति, पेंशन, सहायता राशि प्रदान करने, मुआवजा राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाता है।

Related Posts:

  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • जिला स्तरीय अल्प संख्यक कल्याण समिति की बैठक संपन्न
    जनदर्शन में कुल 42 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर ने…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in