• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आईएएस नम्रता गांधी होंगी केंद्र में पदस्थ, कैबिनेट सेक्रेट्रिएट में मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी नम्रता गांधी अब केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं देंगी। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें कैबिनेट सेक्रेट्रिएट में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर चार साल के लिए प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर बुलाया गया है। छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक सफर

वर्तमान में धमतरी कलेक्टर के पद पर पदस्थ नम्रता गांधी को नई जिम्मेदारी के लिए जल्द ही रिलीव किया जाएगा। नियमों के मुताबिक, डीओपीटी से आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर उन्हें जॉइनिंग देनी होगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की आचार संहिता समाप्त होते ही छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों की छोटी सूची जारी होगी और उसमें नम्रता गांधी का नाम शामिल होगा

ब्यूरोक्रेसी में अहम पदस्थापना

कैबिनेट सेक्रेट्रिएट भारत सरकार का सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय माना जाता है, जहां से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की प्रमुख नीतियों पर काम होता है। इस पदस्थापना को ब्यूरोक्रेसी में एक सम्मानजनक जिम्मेदारी माना जाता है। इससे पहले, छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस अयाज फकीर भाई तंबोली भी कैबिनेट सेक्रेट्रिएट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नम्रता गांधी का करियर सफर

मूल रूप से मुंबई, महाराष्ट्र की रहने वाली नम्रता गांधी ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से राजनीति विज्ञान (बीए ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया है। वे मुंबई यूनिवर्सिटी की सेकंड टॉपर रही हैं।उन्होंने 2011 में यूपीएससी में 600वीं रैंक हासिल कर इंडियन पोस्टल सर्विस जॉइन की, लेकिन 2012 में अपने दूसरे प्रयास में 42वीं रैंक के साथ आईएएस बनीं और छत्तीसगढ़ कैडर मिला।

उनकी पहली पोस्टिंग राजनांदगांव में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद वे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की एसडीएम, कांकेर, सरगुजा व धमतरी जिला पंचायत की सीईओ और फिर गरियाबंद, जीपीएम व धमतरी की कलेक्टर रहीं।

पीएम अवार्ड से होंगी सम्मानित

वाटर कंजर्वेशन प्लान के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नम्रता गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘पीएम अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 21 अप्रैल को सिविल सर्विसेस डे पर मिलेगा।

अब नई भूमिका में नजर आएंगी

केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद, नम्रता गांधी को कैबिनेट सेक्रेट्रिएट में नई और अहम जिम्मेदारियां मिलेंगी। उनकी काबिलियत और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह पदस्थापना छत्तीसगढ़ कैडर के लिए भी गर्व की बात है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • जन्म, मृत्यु की जानकारी
    जन्म, मृत्यु की जानकारी
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in