• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

न्यायिक शुचिता स्मरण दिवस 12 जून

न्यायिक आदेश ने आयरन लेडी को किया था घायल चितरंजय पटेल…

आज का दिन देश में भारतीय न्याय व्यवस्था के शुचिता के प्रकटीकरण का दिवस है क्योंकि आज से ठीक 51 साल पूर्व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिंहा ने 12 जून 1975 को देश की सबसे ताकतवर आयरन लेडी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1971 के रायबरेली लोकसभा चुनाव में भ्रष्ट आचरण और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का दोषी पाकर रायबरेली से उनका चुनाव को शून्य घोषित कर दिया, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा तथा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत उन्हें अगले छह साल तक कोई भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।
विदित हो कि यह ऐतिहासिक निर्णय उनके प्रतिद्वंद्वी राजनारायण द्वारा दायर चुनाव याचिका की सुनवाई उपरांत सुनाया गया था।


इस निर्णय के बाद फैसले के खिलाफ इंदिरा गांधी ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील किया जिस पर 24 जून 1975 को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त रोक (conditional stay) लगाई, जिसके तहत उन्हें प्रधानमंत्री पद पर बने रहने की अनुमति तो मिली, लेकिन संसद की कार्यवाही में मतदान करने से रोक दिया जिसके तत्काल बाद 25 जून 1975 को देश में आपातकाल (Emergency) की घोषणा कर दी गई और पूरा देश लंबे समय तक आपातकाल के यातनाओं से पीड़ित हुआ और 1977 के आम चुनाव में इमरजेंसी की दोषी कांग्रेस को जनता ने सत्ताच्युत कर दिया था।


आज भी भारतीय इतिहास में आपातकाल काले अक्षरों में अंकित है जिसमें एक लौह महिला कही जाने वाली सशक्त प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की न्यायिक व्यवस्था को धता बताने का कुत्सित प्रयास किया जिसे भारतीय लोकतंत्र ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए उसके खिलाफ व्यापक जनादेश देकर जता दिया कि भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य है जहां जनता जनार्दन सर्वोपरि है, जहां न्यायिक व्यवस्था की शुचिता जग जाहिर है और देशवासियों के लिए भारत एक भौगोलिक सीमा लिया हुआ सिर्फ गणराज्य नहीं है वरन हर देशवासी की माँ स्वरूप जन्मभूमि है जहां पर जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरीयसी अर्थात माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी महान हैं, का भाव लोगों के रग रग में विराज मान है।


इसलिए हमारा हर संवाद का आगाज भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष और गूंज से शुरु होता है…और आज भी भारत विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 6.33.59 PM
    स्वतंत्र भारत का काला दिवस 25 जून @ संविधान हत्या दिवस
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 20.43.09_d008ded7
    पति_पत्नी और वह, जहां वह अपराधी तो नहीं, पर तलाक की…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • पवित्र अधिमास श्रावण के नवमी तिथि पर 51दीपों की महाआरती के साथ तुर्रि धाम से रुद्राक्ष यात्रा का शुभारंभ
    राहुल गांधी पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला...एक नजर
  • WhatsApp Image 2025-10-25 at 07.21.47_8d789791
    मुख्य न्यायधीश रमेश सिंहा पहुंचे अधिवक्ता संघ…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in