• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

घर अंदर घुसकर मोबाईल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 52000/ रूपये को बरामद किया गया

⏺️ आरोपियों के विरूध्द धारा 331(4), 305, 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️ नाम आरोपी-

  1. कमलेश पटेल उम्र 32 वर्ष साकिन सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
  2. पंचराम बंजारे उम्र 42 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़
  3. बहरता पटेल निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 02.05.2025 को रात्रि में प्रार्थी अजय कुमार पठारे निवासी डोंगकोहरौद थाना पामगढ़ के घर से कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर से एक रीयल मी कंपनी का मोबाईल एवं दो नग vivo कंपनी का मोबाईल जुमला कीमती 52000/ रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया की सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 184/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

⏩ चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मोबाइल की पातासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम के द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया जाकर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में DSP श्री जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में आरोपी 1. कमलेश पटेल साकिन सोनसरी थाना पचपेड़ी 2. पंचराम बंजारे 3. बहरता पटेल वर्ष दोनो निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किये जाने से आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 52000 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों को दिनांक 03.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डे, महिला प्रधान आर. मंजू सिंह, आर. प्रहलाद बनर्जी एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • be015479-eb9f-4507-a128-986971477ba0
    थाना जांजगीर क्षेत्रअंतर्गत नहरिया बाबा हनुमान मंदिर…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 1.40.56 PM (1)
    थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में…
  • थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के हेल्थ केयर लैब से दवाईयां एवं उपकरण सामग्री को चोरी करने वाले को पकड़ने में मिली सफलता थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही
    थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in