• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गांव में धूमधाम से मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, जयकारों से गूंजा वातावरण

मरवाही। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिनों तक पूजन-अर्चन और भजन-कीर्तन के पश्चात गुरुवार को मरवाही क्षेत्र के धरहर व ऐंठी गांव में माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया।

सुबह से ही गांव में भक्तिमय माहौल व्याप्त रहा। श्रद्धालु बीते नौ दिनों से नवरा त्रि उत्सव में शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना, पूजन और भजन-कीर्तन में लीन रहे। प्रतिमा विसर्जन के लिए जब शोभायात्रा निकाली गई तो पूरा गांव माता के जयकारों से गूंज उठा।

भक्तों ने मां जगत जननी की प्रतिमा को सुसज्जित वाहन में विराजमान कर पूरे गांव का भ्रमण कराया। इस दौरान गली-मोहल्लों में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। देवी गीतों की गूंज, गाजे-बाजे की धुन और रंग-गुलाल से सराबोर भक्तजन पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की विदाई में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान अनेक भक्त माता की भक्ति में झूमते और नृत्य करते दिखे। महिलाएं और बच्चे भी माता की झांकी के दर्शन करने घरों से बाहर निकल पड़े। घर-घर पर पूजा-अर्चना की गई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए माता को भावभीनी विदाई दी गई। तालाब तक शोभायात्रा पहुंचने पर भक्तों की आंखें नम हो गईं। वहां पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और माता के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गांव के विभिन्न स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चे सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा से गांव की शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-04 at 7.51.47 AM
    धरहर गांव में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, जय…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp Image 2026-03-29 at 10.27.01 AM (1)
    ग्राम धरहर में चैत्र नवरात्रि पर जवारे विसर्जन :…
  • 64804a37-4eb2-4b2a-baad-e8b8c5d0686d (1)
    ऐंठी गांव मे अखंड नवधा रामायण आयोजन की भक्तिमय बयार…
  • b6d63184-185f-4d45-b689-e965ab792bd1
    ऐंठी गांव में 1 जनवरी से अखंड नवधा रामायण का आयोजन,…
  • लोक गायक लक्की राजपूत फिल्म स्टार प्रमोटर छ.ग.ने मां महामाया देवी ग्राम बुंन्देला में विराजमान है दर्शन किए..
    लोक गायक लक्की राजपूत फिल्म स्टार प्रमोटर छ.ग.ने मां…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in