• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ऐंठी गांव मे अखंड नवधा रामायण आयोजन की भक्तिमय बयार बह रही है, भक्ति -भाव में डूबे लोग

प्रमोद कुमार सोनवानी

मरवाही। मरवाही क्षेत्र के ऐंठी गांव के सिद्ध बाबा डोंगरी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण का आयोजन कि जा रही है। अखंड नवधा रामायण का आयोजन में प्रत्येक दिवस मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र के रामायण कथा, पाठ , भजन , सुनने आयोजन स्थल पर आस-पास के गांवों से मानस श्रोता बंधु पहुंच रहें है। आयोजन को लेकर के गांव में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है, भक्तिमय बयार बह रही है, मानस प्रेमियों का रोजाना तांता लगा रहता है, गांव राम-भक्ति में डूबा हुआ है, मानस गान के लिए आसपास गांवों के श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं,

इस अवसर पर रोजना सुबह से देर रात तक रामायण मंडलियों के द्वारा आयोजन में प्रस्तुति हो रही है।

इस मौके पर हर वर्ग के लोग छोटे छोटे बच्चे, महिला, पुरुष, बुजुर्ग और नव जवान युवकों की भीड़ आयोजन स्थल पर देखने को मिल रहा है।

सभी धर्म अनुयायियों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की रामायण प्रवचन कथा सुनने का अवसर प्रदान हो रहा है। ऐंठी गांव में चल रही अखंड नवधा रामायण के आयोजन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है एवं धार्मिकता से प्रफुल्लित हो गया जहां चारों ओर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी के रामायण कथा की संगीतमय आयोजन कि जबरदस्त गुंज है, और इहीं वजहों से पूरे गांव का माहौल आयोजन के इन दिनों त्यौहार जैसा हो चुका है।

इस आयोजन में रामचरित मानस के श्रोता बंधु श्री राम नाम की श्रद्धा में दिन रात गोता लगा रहे हैं। जहां बड़ी संख्या में मानस श्रोता बंधु भक्तिभाव का आनंद ले रहे। उक्त गरिमामय आयोजन में अपनी अपनी कला भक्ति की प्रस्तुति देने आस पास के गांवों की टोलियां पहुंच रही है तत्पश्चात आस-पास के कई ग्राम से अलग-अलग मंडलियों अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। यह आयोजन कार्यक्रम विभिन्न गांवों से आए हुए रामायण संगीत प्रेमियों के सहयोग से संपन्न होता है।

आयोजन 1 जनवरी 2025 से प्रारंभ हुई है, जो 9 जनवरी दिन गुरुवार तक जारी रहेगी। हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। यहां प्रति वर्ष अखंड नवधा रामायण का आयोजन ग्रामवासी के सहयोग और जन सहयोग से कई वर्षों से जारी है। गौरतलब हो कि ऐंठी में अखंड नवधा रामायण का यह 20 वॉं वर्षों है, जो निरंतर लगातार जारी है।

Related Posts:

  • b6d63184-185f-4d45-b689-e965ab792bd1
    ऐंठी गांव में 1 जनवरी से अखंड नवधा रामायण का आयोजन,…
  • धार्मिक आयोजन : अखंड नवधा रामायण के आयोजन धरहर गांव म 26 जनवरी ले शुरू
    धार्मिक आयोजन : अखंड नवधा रामायण के आयोजन धरहर गांव…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • 069560a8-19e8-42d8-a8b2-be6f10aa79be
    धार्मिक आयोजन गांव मे बही भक्ति रस की गंगा, श्री राम…
  • मृत को जीवित करने का दावा निकला झूठा, पब्लिक न्यूज रिपोर्टर ने किया खुलासा
    मृत को जीवित करने का दावा निकला झूठा, पब्लिक न्यूज…
  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 8.28.53 PM
    बाबा धाम पंडरिया में होगा त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन..

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in