• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ऐंठी गांव में 1 जनवरी से अखंड नवधा रामायण का आयोजन, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भक्ति में डूबेगा पूरा गांव

संवाददाता – प्रमोद कुमार सोनवानी

मरवाही। मरवाही क्षेत्र के ऐंठी गांव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण का आयोजन 1 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह आयोजन 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार से शुरू होकर आगामी 9 जनवरी 2025 दिन गुरुवार तक जारी रहेगा। गौरतलब हो कि ऐंठी में अखंड नवधा रामायण का यह 20 वॉं वर्ष का आयोजन है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत धरहर के ऐंठी गांव में सिद्ध बाबा का मंदिर है, जिसे सिद्ध बाबा डोंगरी भी कहते हैं। हर साल की भांति इस साल भी गांव में आयोजन के प्रति भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस दौरान अगले नौं दिनों तक ऐंठी ग्राम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी की भक्तिमय कथा की अविरल धारा प्रवाहित होती रहेगी। सभी धर्म अनुयायियों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की रामायण प्रवचन कथा सुनने का अवसर प्रदान होगा। रामचरित मानस के श्रोता बंधु श्री राम नाम की श्रद्धा में दिन रात गोता लगाएंगे, जहां बड़ी संख्या में मानस श्रोता बंधु भक्तिभाव का आनंद लेंगें। जहां चारों ओर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी के रामायण कथा की संगीतमय आयोजन कि जबरदस्त गुंज रहेगा।

Related Posts:

  • 64804a37-4eb2-4b2a-baad-e8b8c5d0686d (1)
    ऐंठी गांव मे अखंड नवधा रामायण आयोजन की भक्तिमय बयार…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • धार्मिक आयोजन : अखंड नवधा रामायण के आयोजन धरहर गांव म 26 जनवरी ले शुरू
    धार्मिक आयोजन : अखंड नवधा रामायण के आयोजन धरहर गांव…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in