• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

धार्मिक नगरी खरौद में ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन’ 5 मई म वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति म आयोजन, छग के ख्यातिलब्ध कवि करेंगे

जांजगीर-चाम्पा. छग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद में लक्ष्मणेश्वर मंदिर के सामने 5 मई को रात्रि 8 बजे से ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आयोजित छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में छग के ख्यातिलब्ध कवि शामिल होंगे. यहां रायपुर के वरिष्ठ कवि मीर अली मीर, अकलतरा के बंशीधर मिश्रा, जांजगीर के अरुण तिवारी, सीपता-बिलासपुर के शरद यादव अक्स, कोटा की सोमप्रभा नूर, मौहाडीह-बाराद्वार के कौशल दास महंत, रतनपुर के बाल मूकुंद श्रीवास और खोखरा-जांजगीर के कवि अनुभव तिवारी के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी. आपको बता दें, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की धार्मिक नगरी खरौद जन्मस्थली है और उनकी याद में हर साल ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाता है. 5 मई सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की चौथी पुण्यतिथि है और उनकी स्मृति में यह आयोजन किया जाएगा.
आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने बताया कि खरौद नगर और क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन को लेकर लोगों में उत्साह है. छत्तीसगढ़ी को पहचान देने वाले कवियों की मौजूदगी में धार्मिक नगरी खरौद में कविता पाठ होगा, वहीं हास्य कवि यहां लोगों को खूब गुदगुदाएंगे.

Related Posts:

  • 8baffa2a-c6b8-47ec-a874-4b8ead76d08b
    JanjgirChampa : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की…
  • WhatsApp Image 2026-05-09 at 9.04.25 AM
    Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन', वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48वीं जन्मजयंती के अवसर पर हुआ आयोजन, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की उपस्थिति बनी गौरव का पल
    देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'जैविक खेती अभियान', पौधरोपण, कॅरियर मार्गदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम 6 जुलाई को, वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा के तत्वावधान में बनाहिल के ऋषभ महाविद्यालय में होगा आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48 वीं जन्म जयंती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in