• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

JanjgirChampa : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 49वीं जन्म जयंती 26 जून को, स्मृति में आयोजित होगा ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन, छ्ग की काशी के नाम से विख्यात खरौद में होगा आयोजन, अनेक अतिथि भी होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. छ्ग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद में 26 जून को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 49वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन’ का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम लक्ष्मणेश्वर मंदिर के सामने रात्रि 8 बजे से होगा,

जहां जांजगीर-चाम्पा जिले के अलावा बिलासपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कवि शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में अरुण तिवारी जांजगीर, शरद यादव ‘अक्स’ सीपत-बिलासपुर, श्रीमती सोमप्रभा ‘नूर’ कोटा-बिलासपुर, ज्योति श्रीवास कोटा-बिलासपुर, कौशल दास महंत मौहाडीह-बाराद्वार, बालमुकुंद श्रीवास रतनपुर, अनुभव तिवारी खोखरा-जांजगीर, मोहित साहू मरहीकापा करगीखुर्द और दीपक वैष्णव देवरहा-बिलाईगढ़ अपनी प्रस्तुति देंगे.


कार्यक्रम में विशेष रूप से पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल, सक्ती के पूर्व डॉ. खिलावन साहू, जैजैपुर के पूर्व विधायक केशव चन्द्रा, पामगढ़ की पूर्व विधायक इंदु बंजारे,

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, खरौद नगर पंचायत के अध्यक्ष कांति केशरावानी, जिला पंचायत के सदस्य गगन जयपुरिया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, सक्ती भाजपा के जिला मंत्री गोपी कुमार सिंह ठाकुर, चाम्पा नपा के पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव समेत अन्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने बताया कि महामाया अध्यात्म सेवा समिति एवं इंदलदेव सेवा समिति खरौद के द्वारा आयोजन को सफल बनाने विशेष सहभागिता निभाई जा रही है.

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-04-28 at 12.07.38 PM
    धार्मिक नगरी खरौद में 'छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन' 5 मई…
  • देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन', वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48वीं जन्मजयंती के अवसर पर हुआ आयोजन, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की उपस्थिति बनी गौरव का पल
    देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'जैविक खेती अभियान', पौधरोपण, कॅरियर मार्गदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम 6 जुलाई को, वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा के तत्वावधान में बनाहिल के ऋषभ महाविद्यालय में होगा आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48 वीं जन्म जयंती…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • खरौद के तिवारीपारा म वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के स्मृति म प्रतिभा सम्मान समारोह
    खरौद के तिवारीपारा म वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in