जैजैपुर/बेलादुला// सेवा सहकारी समिति कचन्दा पंजीयन क्रमांक 2849 के धान खरीदी केंद्र में खरीफ़ वर्ष 2023-2024 की धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।गाँव के किसानों की उपस्थिति में किसानों द्वारा लाये गए धान ,कांटा बाट एवं फड़ का पूजा अर्चना कर किया गया । किसान द्वारा धान तौल हेतु आवक टोकन मोबाइल एप के माध्यम से बनाया गया था विधिपूर्वक पूजन अर्चना कर खरीदी किया गया।खरीदी के समय खरीदी प्रभारी संस्था प्रबंधक कचन्दा राम प्रसाद चंद्रा भी मौजूद थे ।















