• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में दी विकास कार्यों की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में दी विकास कार्यों की सौगात

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

सक्ती 20 मई 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ती जिले के ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम सुवाडेरा में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम मसनियाकला के प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित मसनियाखुर्द में 25 लाख रूपये से अधिक लागत राशि के नवनिर्मित समिति कार्यालय एवं गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य रगजा और तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य अमलडीहा का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। गांव के किसान गरीब कैसे आगे बढ़े इस पर कार्य किया जा रहा है। गांव का हर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बने इसके लिए राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान मजदूर न्याय योजना, नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा एक एकड़ में 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है। जो किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है तथा आने वाले समय में शिक्षा सड़क रोजगार आदि दिशा में भी और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। इसी प्रकार कार्यक्रम को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक और राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 725 नए सेवा सहकारी समिति बनाए गए हैं तथा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है जो किसानों के आर्थिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योतसना महंत, कांग्रेस कमेटी जिलाअध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव इंजि. रवि पाण्डेय, जनपद पंचायत सक्ती श्री राजेश राठौर, श्री गुलजार सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मसनियाखुर्द श्री रमेश कुमार गबेल, संस्था प्रबंधक प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मसनियाखुर्द श्री आशुतोष जायसवाल, कमिश्नर छत्तीसगढ हाऊसिंग बोर्ड श्री सत्य नारायण राठौर, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2023-08-25-at-4.59.56-PM
    छ0ग0 शासन सहकारिता विभाग की अधिसूचना के अनुसार…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • नूपुर राशि पन्ना
    लाभप्रद लघु धान्य (मिलेट्स) फसलो की पैदावार में…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in