
किसान से पाँच हजार लेना का गंभीर आरोप।
जैजैपुर/सक्ती। खरीदी-बिक्री
- समिति हरदीडीह क्रमांक 1075 में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर रामावतार कुर्रे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए उसे पद से पृथक करने की मांग की गई है। इस संबंध में जनपद पंचायत जैजैपुर के विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश लहरे द्वारा कलेक्टर सक्ती को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि समिति में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं
प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि धान खरीदी, पंजीयन संशोधन, टोकन कटाई, खाद परमिट सहित विभिन्न कार्यों के लिए किसानों से
कार्य का नाम-200 मेट्रिक टन गोदाम सह-कायलिय-ग्राम पंचायत कुटराबोड़
योजना का नाम नाबार्ड सहायता अंतर्गत आरआई तो एक कार्य की लागत 2551 लाख किसी संभाजीर
अवैध राशि की मांग की जाती है, जिससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी कार्य के समय भी किसानों से टोकन एवं पंजीयन सुधार के नाम पर राशि लेने की शिकायतें
प्राप्त हुई हैं। धान खरीदी केंद्र कुटराबोड़ के किसानों ने भी कम्प्यूटर आपरेटर रामावतार कुर्रे पर टोकन, पंजीयन सुधार, खाद परमिट सहित विभिन्न कार्यों के लिए किसानों से अवैध राशि की मांग करने का आरोप लगाया है। हरेठीकला कला के
किसान राधेश्याम कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीदी कार्य बदले कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा 5000 हजार लिया गया है। राधेश्याम ने बताया की एग्रिस्टेक नहीं होने का के हवाला देकर उससे बनाने के नाम पर पैसे की मांग किया गया। पहले तो
10 हज़ार की रकम की माँग की गई थी जब उसने उतने रकम नहीं होने का बात कहा तो मंडी आपरेटर से पाँच हजार में सौदा तय होने और रक़म देने का गंभीर आरोप लगा। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी को तत्काल पद से हटाने तथा नियमों के तहत नए ऑपरेटर की नियुक्ति करने की मांग की है। कलेक्टर कार्यालय को सौंपे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला सहकारी संस्थाएं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित बैंक प्रबंधन को भी भेजी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर अथवा समिति प्रबंधन की ओर से आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। प्रशासन द्वारा शिकायत की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।











