• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

देव उत्थान एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ शुभ कार्य की हुई शुरुवात… विधानसभा भवन लोकार्पण के साथ मिला अरबों की सौगात…

तुलसी विवाह से कन्या दान के समान मिलता है पुण्य… अधिवक्ता चितरंजय

कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान या देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आज भगवान विष्णु योग निद्रा से जागकर पुनः सृष्टि के कार्यों का संचालन आरंभ करते हैं तथा इसी तिथि से ही हम सनातनी शुभ विवाहगृह प्रवेश आदि धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ करते हैं। साथ ही आज भगवान विष्णु के शालिग राम स्वरूप और माता तुलसी का विवाह ईख (गन्ने) के मंडप के बीच कराया जाता है। कहा जाता है कि तुलसी विवाह करने से व्यक्ति को कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज धुव्र योग के साथ-साथ रवि योग बन रहा है तो वहीं, गुरु कर्क राशि में विराजमान होकर हंस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र के कन्या राशि में और राहु के साथ होने से नव पंचम राजयोग बन रहा है, जो आर्थिक उन्नति और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। इसके अलावा मंगल अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक में स्थित होकर रूचक राजयोग बना रहे हैं, जिससे साहस और सफलता के योग प्रबल हो रहे हैं। गुरु, शनि और मंगल का त्रिकोण संबंध नव पंचम राजयोग को शक्तिशाली बना रहा है तो वहीं चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ स्थित होकर विष योग बना रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के संदर्भ में आज सभी विशिष्ट शुभ योग फलित हुए और राज्य की धरती पर विश्व के शक्तिशाली राजनेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में नव निर्मित विधान सभा का लोकार्पण करते हुए राज्य के सुख समृद्धि की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास हेतु अरबों की सौगात दिया है जो इस युवा प्रदेश के रजत जयंती दिवस पर अनुपम उपहार है, लेकिन इन सबसे परे हम सनातन संस्कृति के लोग तुलसी विवाह और गन्ना पूजा उपरांत रसास्वाद के साथ शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि संस्कारों की शुरुवात करें…यही हमारी संस्कृति और परंपरा है जिसके संरक्षण एवं संवर्धन हमारा दायित्व है और इसी तारतम्य हम सबने भी आज सपरिवार श्री हरि विष्णु पूजन के साथ तुलसी शालिगराम विवाह संपन्न कर भगवान से सबके स्वस्थसमृद्ध एवं सुखी जीवन की प्रार्थना किया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • WhatsApp Image 2025-11-01 at 12.06.39_5e0636ff
    ऐरन अग्रवाल परिवार चांपा में देवउठनी एकादशी पर मां…
  • WhatsApp Image 2025-11-04 at 14.17.57_804d10f9
    ऐरन अग्रवाल परिवार चांपा में देवउठनी एकादशी पर मां…
  • WhatsApp-Image-2023-11-23-at-22.02.04
    उत्साह, उल्लास तथा आतिशबाजी के साथ मनाया गया देवउठनी ग्यारस
  • नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
    नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in