
हर घर के आंगन में है तुलसी जी तुलसी बड़ी महान जिस घर में यह तुलसी जी रहती वह हर घर स्वर्ग समान है
चांपा ! देवउठनी एकादशी के पावन महापर्व पर मां तुलसी जी संग भगवान शालिग्राम जी का विवाह उत्सव आनंद पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डागा कॉलोनी बरपाली चौक निवासी “रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स” कमला देवी के घर पर अजय मधु ऐरन अग्रवाल ने अपने पूरे परिवारजनो अंशिका लक्ष्य के साथ संध्याकालीन बेला दीपों की जगमगाहट घर के आंगन पर रंगोली बनाकर झालरों से सजाकर बच्चे पटाखे जलाकर दिए दीप सजाकर श्री हरि भगवान विष्णु जी को चिर निद्रा से जगाने और संचालन अपने हाथ में लेने के लिए पूजा अर्चना के साथ-साथ भव्य उत्सव मनाया गया माता तुलसी जी और भगवान श्री हरि विष्णु जी का रिश्ता बहुत ही अनूठा है तुलसी जी प्रेम और जिम्मेदारियां के बीच संतुलन का नाम है हरिप्रिया वृंदा की श्रद्धा भगवान विष्णु जी के ऊपर सदैव रही है प्रतिवर्ष देवोत्थान एकादशी महापर्व पर हमारे निवास घर पर डागा कॉलोनी में माता तुलसी जी और शालिग्राम जी का महापर्व पूजन किया जाता है
जल्दी लेके आओ पिया डोली सृष्टि के पालनहार का योग निद्रा में जागरण का उल्लास यह परिणय माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के बीच मंत्रोच्चारण के साथ होता है इस आयोजन में पूरा अग्रवाल ऐरन परिवार साथ विजय अजय श्याम लक्ष्य अंशिका बहन उमा रमा प्रेमा उपस्थित सभी शामिल हुए बच्चों ने खूब पटाखे जलाकर एवं झालरों से रोशनी करके त्योहार मनाया वही घर परिवार के सभी सदस्य मिलकर श्रद्धा भक्ति के साथ घंटे घड़ियाल बजाकर श्री हरि पूरे सृष्टि जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को जगाने के बाद पूजा की शुरुआत की देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं!!











