• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता – साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खोलने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़

  • बैंककर्मी व दुकानदार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 20.40 लाख की साइबर ठगी का मामला
  • HDFC बैंक राछाभाठा शाखा में फर्जी तरीके से खुलवाए गए थे 6 म्यूल अकाउंट
  • 4 अन्य खाताधारक आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

मामले का संक्षिप्त विवरण: जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में म्यूल अकाउंट के संबंध में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुए हर पहलुओं की बारीकी से जांच किया गया।

जांच में खुलासा:

विवेचना में पाया गया कि HDFC बैंक शाखा राछाभाठा, नवागढ़ के 6 बैंक खातों में वर्ष 2023 एवं 2024 में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त कुल 20,40,244/- रुपया की राशि जमा की गई थी।

अपराध का तरीका:

गिरफ्तार आरोपी ननकी गौड़ ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लक्ष्मी वस्त्रालय के दुकानदार राजेश्वर साहू एवं HDFC बैंक में काम करने वाले टीकाराम श्रीवास के साथ मिलकर भोले- भाले लोगों को पैसे का प्रलोभन दिया। आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर बहला- फुसलाकर फर्जी तरीके से HDFC बैंक में खाते खुलवाए गए। इन म्यूल अकाउंट में साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता था जिसे टीकाराम श्रीवास व राजेश्वर साहू कमीशन पर निकालते थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. ननकी गौड़ पिता लखन गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी राछाभाठा, थाना नवागढ़ – खाताधारक
  2. गौतम देवांगन पिता रामनारायण देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी बिर्रा, थाना बिर्रा – खाताधारक
  3. टीकाराम श्रीवास पिता भागीरथी श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना नवागढ़ – HDFC बैंककर्मी
  4. राजेश्वर साहू पिता बंशी लाल साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी ठाकुरदिया, थाना नवागढ़ – दुकानदार उपरोक्त कार्यवाही में कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये गये फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारक म  सायबर पुलिस के सख्त कारवाही
    ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • f9ccf2ca-0260-4c2e-a946-365a361cad8e
    म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार कर सक्ती पुलिस भेजिस जेल
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in