• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इतना अच्छा कार्य किया- राजेश्री महन्त

मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इतना अच्छा कार्य किया- राजेश्री महन्त

शिवरीनारायण क्षेत्र के विकास के लिए भूपेश बघेल जी ने नियमों का शिथिलीकरण किया

इस चिकित्सालय के बन जाने से प्रदेश एवं देश, विदेश से आने वाले पर्यटकों के स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार होगा

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

 

भगवान शिवरीनारायण की पावन धरा में 30 बिस्तर के अस्पताल का भूमि पूजन का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती इंदू बंजारे, नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ‌। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का आतिशबाजी एवं बाजे- गाजे के साथ स्वागत किया गया, श्री स्वामी आनंताचार्य जी महाराज ने भूमि पूजन का कार्यक्रम विधि पूर्वक संपन्न कराया। दानदाता परिवार से श्री बलदाऊ साव एवं श्रीमती रश्मि केसरवानी का मंच में विशेष रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं उन्होंने शिवरीनारायण क्षेत्र के लिए इतना बड़ा कार्य किया है, वास्तव में 30 बिस्तर का अस्पताल विकासखंड स्तर पर ही संभव होता है ,शिवरीनारायण कोई विकासखंड नहीं है इसके पश्चात भी इसे इतना बड़ा सौगात प्राप्त हुआ है। भगवान शिवरीनारायण के सम्मान को ध्यान में रखकर माननीय मुख्यमंत्री जी ने नियमों का शिथिलीकरण करके यह कार्य किया है, इसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है। इस चिकित्सालय के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात यहां शिवरीनारायण सहित राज्य एवं देश -विदेश से आने वाले पर्यटकों की स्वास्थ्य सुविधाओं का उचित समाधान हो सकेगा! उन्होंने इस अवसर पर दानदाता परिवार को सम्मानित करते हुए कहा कि शिवरीनारायण में चिकित्सा सुविधा के विस्तार के लिए श्री प्रयाग प्रसाद केसरवानी जी के नाम पर उनके सुपुत्र श्री बलदाऊ साव ने जमीन दान किया था आने वाले समय में उनके सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पामगढ़ विधायक श्रीमती बंजारे ने इस अवसर पर बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि इस नगर के मुखिया महन्त जी महाराज ने माननीय मुख्यमंत्री जी से शिवरीनारायण में स्वास्थ सुविधा के विस्तार के लिए इस अस्पताल की मांग रखी थी, इसका निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण अच्छे ढंग से हो ऐसी कामना करती हूं। लोगों को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तिवारी ने भी संबोधित किया और कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री जी ने महन्त जी महाराज की मांग को स्वीकार करके शिवरीनारायण के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है उनके प्रति नगर वासियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करती हूं। इस अवसर पर विशेष रूप से राघवेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू बघेल, श्री सुखराम दास जी, राजेंद्र यादव, सुबोध शुक्ला, पिंटू भट्ट, शिव शंकर सोनी, निरंजन कश्यप, सरस्वती निषाद, राम चरण कर्ष, ईश्वरी निराला, देवा लाल सोनी, कमलेश सिंह, केशव नारायण सोनी, प्रतीक शुक्ला, तहसीलदार बजरंग साहू, डी के रावटे, हिमांशु तिवारी, हृदय अनंत, आशीष अग्रवाल, अजय केवट, गोपाल केवट, सोनू चौहान, पुरेंद्र सोनी, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ,पुलिस प्रशासन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 07e38856-770e-4a7c-9514-5fe94de85bb3
    स्मृति शेष रामचरण सोनी, पूर्व नपाध्यक्ष चांपा को…
  • Untitled-2
    विधानसभा क्षेत्र sakti मेरी आत्मा यहाँ के जनता मेरा…
  • डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण
    डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित…
  • b38167c4-4365-4736-b4e6-c7574711d2fa
    पर्यटक लेने लगे वोटिंग का मजा कुदरी बैराज में
  • b027d019-2194-4d22-9cd5-76fa6539438c
    प्रभु जी तुम चंदन हम पानी जी•••••

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in