• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पर्यटक लेने लगे वोटिंग का मजा कुदरी बैराज में

जिले के पर्यटक सहित दूर दराज से पहुंच रहे लोग

ग्रामीण युवाओं को मिला रोजगार, 75 हजार रूपए से अधिक रूपए की हुई आमदनी

जांजगीर-चांपा जिले चांपा हसदेव नदी पर स्थित कुदरी बैराज पिकनिक स्पॉट पर इस बार पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन की एक नई पहल देखने को मिली, जहां न सिर्फ लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे है बल्कि वोटिंग का भी लुफ्त उठा रहे है। जहां एक ओर पर्यटकों को आनंद का अनुभव हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर गांव के ही युवाओं को इससे रोजगार मिलने लगा है। यहां आने वाले पर्यटकों का कहना है कि जिले में इस तरह की सुविधा पहली बार देखने को मिल रही है जहां पर तमाम सुविधाओं के साथ वोटिंग कराई जा रही है। इससे पर्यटकों को बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां आने वालो को यह एक रोचक अनुभव के रूप में लग रहा है। अब तक बीस दिनों में 700 से अधिक लोगो ने बोटिंग का लुप्त उठाया है इससे ग्रामीण युवाओं जो कार्य का संचालन कर रहें है उन्हें लगभग 75 हजार रूपए की आमदनी अबतक हो चुकी है। कलेक्टर छिकारा की विशेष पहल पर कुदरी ग्राम पंचायत स्थित कुदरी बैराज को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर वाटर स्पोर्ट्स जोन का संचालन ग्रामीणों के द्वारा कराया जा रहा है। इसमें स्थानीय युवाओं और समूहों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए गए। स्थानीय युवाओं को व्यवस्थाओं में शामिल किया गया, जैसे पिकनिक स्पॉट की देखरेख, वोटिंग जागरूकता अभियान के रूप में कार्य कर रहे है। मनोज चंद्रा, संजय वर्मा, आशीष कश्यप, संजय बरगाह, कुंती चन्द्रा, जयंती यादव, सत्यम शर्मा, ज्योति केंवट, रायपुर से पहुंची दीपशिखा पटेल आदि पर्यटकों ने बताया कि कुदरी बैराज न केवल एक पर्यटन स्थल के रूप में उभरा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का माध्यम भी बना। यहां पिकनिक के साथ वोटिंग का मजा लिया जो बेहद ही रोमांचकारी रहा। मनीष सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में बहुत ही सुंदर कुदरी बैराज का निर्माण किया गया है। पहले यहां सिर्फ हमलोग पिकनिक मनाने आते थे, लेकिन अब पिकनिक के साथ बोटिंग का भी आनंद ले रहें है। प्रशासन की यह पहल पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और यहां पूरे परिवार के साथ एक खुशनुमा महौल बना हुआ है। इसके लिए मै जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जांजगीर से पहुंचे विवेक टंडन ने बताया कि कुदरी बैराज बहुत ही सुंदर लगने लगा है। यहां पर दूर दराज से आने वाले मेहमानों के लिए पिकनिक एवं बोटिंग कराने के लिए स्थान मिल गया है।

बीस दिन में 700 से अधिक लोगो ने की बोटिंग, 75 हजार रूपए से अधिक रूपए की हुई आमदनी

   कुदरी बैराज में वाटर स्पोर्ट्स जोन के शुभारंभ होने के बाद से लगातार नागरिक बोटिंग करने के लिए पहुंच रहें हैं। बीस दिनों में 700 से अधिक लोगो ने बोटिंग का लुप्त उठाया है इससे ग्रामीण युवाओं जो कार्य का संचालन कर रहें है उन्हें लगभग 75 हजार रूपए की आमदनी अबतक हो चुकी है। यहां वोटिंग ऑपरेटर एवं अन्य व्यवस्था देख रहे ग्रामीण युवा मनोज, विजेंद्र, विनोद, सोनू, मोतीलाल, लेखराम, योगेश, नारायण आदि ने बताया कि गांव में ही रहते हुए वाटर स्पोर्ट्स जोन के संचालन का कार्य मिला है, प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक दूरदराज से पहुंच रहे है। इससें ग्रामीण युवाओं में उत्साह का माहौल है। बोटिंग के सुविधा को देखते हुए कुदरी बैराज में दिनो दिन पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

Related Posts:

  • वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे
    वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे…
  • WhatsApp Image 2025-05-10 at 3.52.26 PM
    हमें भी चाहिए आजादी ! दिमागी सुकुन के लिए परिवार के…
  • a3851e4e-e43b-422b-8202-e88bc78b2124
    प्रकृति की गोद में स्थित गगनई जलाशय में नौकायन का…
  • dbed655d-9d9c-4a55-928e-6e2e8cb79a25
    बसंतपुर बैराज प्रभावित किसानों को 13 साल बाद भी…
  • WhatsApp Image 2025-05-01 at 3.01.39 PM
    🚩हसदेव नदी कुदरी बैराज म वॉटर स्पोर्ट्स बोटिंग के…
  • WhatsApp-Image-2023-11-04-at-22.54.41
    ऐसा गांव जहां आजादी के बाद आज भी नहीं बनी सड़क,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in