• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छ0ग0 शासन सहकारिता विभाग की अधिसूचना के अनुसार प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उप पंजीयक (सहकारी संस्थाएं) के द्वारा जय महामाया अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित

छ0ग0 शासन सहकारिता विभाग की अधिसूचना के अनुसार प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उप पंजीयक (सहकारी संस्थाएं) के द्वारा जय महामाया अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, सक्ती (पंजीकृत) के संचालन हेतु प्रथम नामांकित बोर्ड में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाउसिंग सोसाइटी के संचालन हेतु अधिवक्ता चितरंजय पटेल सहित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में कुल 11 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
गौर तलब है कि लंबे समय से अधिवक्ताओं में खासकर नवीन जिला निर्माण के बाद जूनियर अधिवक्ताओं के आवास की समस्या को लेकर परेशानी को देखते हुए जिले के प्रभारी एवम् राजस्व मंत्री माननीय जयसिंह अग्रवाल के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत की सहमति से अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति के पंजीयन उपरांत हाउसिंग सोसाइटी को भूखंड आवंटित करने की घोषणा की गई थी। अब उच्च न्यायालय अधिवक्ता तदनुसार अधिवक्ता चितरंजय पटेल के अगुवाई में जय महामाया गृह निर्माण सहकारी समिति के पंजीयन व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की नियुक्ति होने के साथ ही भूखंड उपलब्ध होने की संभावना बढ़ गई है तथा अधिवक्ताओं की चिरकाल से लंबित आवास समस्या के निराकरण की संभावना बढ़ गई है।


इस संबंध में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के नव नियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि नियुक्ति पत्र की प्रति छ ग शासन सहकारिता विभाग के द्वारा कलेक्टर सक्ती को भी प्रेषित की गई है तथा अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति के लिए भूखंड आवंटित करने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञात हो कि 11सदस्यीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शकील मोहम्मद उपाध्यक्ष, उदय वर्मा, अन्नपूर्णा राठौर, अंजना कंवर,जगत शर्मा, सत्येंद्र सोनी, राकेश रोशन महंत,फलित राम लहरे, कामता शुक्ला, अजीत क्षत्रिय सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं जिसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की प्रथम बैठक में आज नव नियुक्त उपाध्यक्ष शकील मोहम्मद एवम् सदस्यों ने अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनसे भूखंड आबंटन हेतु समुचित पहल करने हेतु अधिकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु आग्रह किया गया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2026-03-30-at-1.49.19-PM-860x645
    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in