• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म कुल 41 आवेदन मिलिस

सक्ती, 15 अक्टूबर 2024// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों तथा क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आने वाले लोगों की परेशानियों को विस्तारपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर श्री तोपनो ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत कुमार रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम हारेठीकला निवासी सुश्री रागिनी कश्यप ने दिव्यांग पेंशन बनवाने के संबंध में, श्रीमती प्रेमलता कश्यप ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभ दिलाने के संबंध में, श्रीमती अनुसूईया कश्यप ने प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ओड़ेकेरा निवासी श्रीमती रामबाई कर्ष ने राशन कार्ड बनवाने के संबंध में, श्रीमती रामायण बाई सिदार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती निवासी श्रीमती ताराबाई देवांगन ने राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के संबंध में, तहसील तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम टेमर निवासी श्रीमती डोमेश्वरी टंडन ने राशन कार्ड में नाम सुधरवाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ओड़ेकेरा निवासी श्रीमती जानकीबाई ने राशन कार्ड बनवाने के संबंध में, तहसील भोथिया निवासी श्री राजेश कुमार श्रीवास ने ग्राम के विद्यालय में किचन सेड तथा अहाता निर्माण के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी श्री गोरेलाल ने सीमांकन कार्यवाही के संबंध में, तहसील जैजैपुर निवासी श्रीमती भजन बाई खरे ने यूडीआईडी कार्ड बनवाने के संबंध में, श्री सीताराम खरे ने यूडीआईडी कार्ड बनवाने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम सिरली निवासी श्रीमती उषा बाई ने बेजा कब्जा हटवाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा निवासी श्रीमती सुमरीन बाई ने निजी भूमि पर लगे फसल को दूसरे व्यक्ति द्वारा हड़प लेने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बोड़सरा निवासी श्रीमती सरिता यादव ने राजस्व रिकॉर्ड में नाम को सुधरवाने एवं धान बेचने की अनुमति के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सारसडोल के समस्त ग्रामवासी द्वारा अवैध रूप से राखड़ डंपिंग के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा सप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l

इसी प्रकार अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा स्वास्थ्य उपचार, राशन कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, जाति प्रमाण पत्र जारी करने, दिव्यांग पेंशन दिलाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, रोजगार की मांग, सड़क नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने, रिकार्ड दुरुस्ती, अभिलेख शुद्धता, नामांतरण, मुआवजा दिलवाने जैसे अन्य विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का परीक्षण कर समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • 3e2b0f83-d3d2-489a-8a99-0490ded147a2
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन हे समस्या, समय सीमा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in