• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

भूमि आबंटन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश, नक्शा बटांकन के कार्य में लक्ष्य के अनुरूप लाएं प्रगति

अविवादित नामान्तरण एवं बटवारा के एक भी प्रकरण समय-सीमा के बाहर नहीं जाना चाहिए

प्रमोद कुमार सोनवानी , मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए भूमि आबंटन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय गौरेला एवं पेण्ड्रा के अन्तर्गत मल कीचड़ को ठोस और तरल पदार्थों में अलग करने हेतु प्लांट (एफएसटीपी) निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए। साथ ही बैठक में उपस्थित दोनों निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी के साथ स्थल निरीक्षण कर नक्शा-खसरा प्राप्त करने और एक सप्ताह के भीतर भूमि आबंटन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विवादित एवं अविवादित नामांतरण, विवादित एवं अविवादित बटवारा, नक्शा बटांकन, व्यपवर्तन, अभिलेख शुद्धता, आरबीसी छह-चार, स्वामित्व योजना, आधार प्रविष्टि, भू-अर्जन, वसूली आदि प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने नक्शा बटांकन के कार्य में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने निर्देश देते हुए कहा कि अविवादित नामान्तरण एवं बटवारा के एक भी प्रकरण समय-सीमा के बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सीमांकन के दौरान सभी पक्षों को सूचना देने और आपत्ति दर्ज होने पर सुनवाई का अवसर देकर त्वरित निराकरण करने कहा। साथ ही सीमांकन होने के बाद फिल्ड बुक अनिवार्य रूप से भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए और प्रकरणों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। कलेक्टर ने प्रायमरी स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने खण्ड शिक्षा अधिकारियों की मांग के अनुरूप फॉर्म उपलब्ध कराने अपर कलेक्टर को निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयवार ई-कोर्ट की प्रगति, नामान्तरण पंजी, अभिलेख दुरूस्ती, डिजीटल हस्ताक्षरीकृत खसरों, अभिलेख शुद्धता, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आय, जाति, निवास के प्रकरणों का चेक लिस्ट के अनुसार निराकरण, भूमि आबंटन, भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों में कार्यवाही, मुआवजा वितरण, वसूली, अतिक्रमण, वन अधिकार पत्रों पर उत्तराधिकारियों का नाम जोडने एवं रिकार्ड अपडेशन की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर सह परियोजना निदेशक डीआरडीए दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक एवं मरवाही प्रफुल्ल रजक, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…
  • राजस्व के लंबित प्रकरणों को समय सीमा में जल्द से जल्द निराकरण करें - कमिश्नर डॉ संजय अलंग
    राजस्व के लंबित प्रकरणों को समय सीमा में जल्द से…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in