• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राजस्व के लंबित प्रकरणों को समय सीमा में जल्द से जल्द निराकरण करें – कमिश्नर डॉ संजय अलंग

राजस्व के लंबित प्रकरणों को समय सीमा में जल्द से जल्द निराकरण करें - कमिश्नर डॉ संजय अलंग

संभागायुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155

बेलादुला , 30 जनवरी 2023/ बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व से लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में जल्द-से-जल्द निराकरण करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता दिखाते हुए समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। शासन द्वारा प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। आम नागरिकों को भी शासन के मंशानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए उनके प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित थे।
कमिश्नर डॉ. संजय अलंग समीक्षा बैठक में अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा,सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई हेतु प्राप्त आवेदनों का निराकरण, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, राजस्व पुस्तक परिपत्र, लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में कमिश्नर डॉ अलंग ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने संबंधित तहसील क्षेत्र के प्रकरणों की समीक्षा समय-समय पर सुनिश्चित करें। राजस्व से संबंधित प्रकरण पंजीकृत होने चाहिए। अविवादित बटवारा के लंबित प्रकरणों में कारणों का उल्लेख किया जाना चाहिए। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों पर कार्यवाही से पूर्व बटांकन के प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन के विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिए पूरी पारदर्शिता से कार्य करें। उन्होंने पटवारियों को मुख्यालय में रहना सुनिश्चित कराने, अभिलेख सुधार, नक्शा दुरुस्तीकरण का अपडेट प्रतिदिन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेश पारित होने के पश्चात् पारित आदेश की प्रति पोर्टल में अपलोड करने, रीडर के स्तर पर सूचना जारी करने, नोटिस समय पर भेजा जा रहा है या नहीं, नोटिस की तामील हुई है या नहीं, पटवारी प्रतिवेदन उपलब्ध है या नहीं आदि के संबंध में राजस्व अधिकारियों को समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

 

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in