• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रायगढ़ की बेटियों के सिर सजा अंतरराष्ट्रीय पदक: मलेशिया में सिंगापुर को हराकर भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने जीता कांस्य

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की बेटियों ने अपनी मेहनत और कौशल के दम पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को करारी शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस शानदार जीत में रायगढ़ के महलोई क्षेत्र की तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों—सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया—ने अहम भूमिका निभाई

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और जिला प्रशासन का मिला संबल खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी का विशेष प्रोत्साहन और जिला प्रशासन का मजबूत सहयोग रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने के बाद, ये तीनों होनहार खिलाड़ी अपने कोच श्री देवावतार चौधरी के साथ कलेक्टोरेट पहुंचीं और कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी से मुलाकात की। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

कोच ने साझा किया अनुभव कोच श्री देवावतार चौधरी ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट के दौरान भारतीय महिला टीम ने अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया है। सिंगापुर के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम ने बेहतरीन जुझारू तेवर दिखाते हुए जीत हासिल की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और जिला प्रशासन से मिले निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया है।

रायगढ़ की इन बेटियों की यह उपलब्धि साबित करती है कि सही अवसर और समर्थन मिलने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • IMG_20250106_082630
    छत्तीसगढ़ के सोनिया चौहान के कमाल! वर्ल्ड कराटे…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in