• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ के सोनिया चौहान के कमाल! वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप म जीतिस गोल्ड अऊ ब्रॉन्ज मेडल

कोलकाता: 28 से 30 दिसंबर 2024 के बीच जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता में आयोजित SSKAI वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप 2024-25 में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 10 देशों के लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस भव्य आयोजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बेटी और अशोका पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनिया चौहान ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

सोनिया ने कुमिते फाइट में गोल्ड मेडल और काता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। उनकी इस सफलता का श्रेय उनके कड़ी मेहनत और स्कूल के प्राचार्य श्री जे. पी. मिश्रा के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।

सफलता पर बधाइयों की बौछार

सोनिया की इस उपलब्धि पर अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक समिति के सदस्य श्री राजेश अग्रवाल, संजय पांडे, और अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य श्री जे. पी. मिश्रा ने कहा, “सोनिया ने यह साबित किया कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।”

छत्तीसगढ़ कराटे संघ ने किया गौरवान्वित

सोनिया की इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ कराटे संघ के अध्यक्ष श्री सुशील चंद्रा और जनरल सेक्रेटरी श्री अविनाश सेट्ठी ने भी उन्हें बधाई दी। इसके अलावा, संघ के अन्य प्रमुख सदस्य जैसे कोच सिहान आदिल खान, वाइस प्रेसिडेंट तापस बोस, रंजन डे, पवन कश्यप, मनोज यादव, रामू भैना, पथिक सोनी, संजुकता मैम, काजी सर, फिज़ा मैम और कौशल जांगड़े ने सोनिया को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ की बेटियों को मिली नई प्रेरणा

सोनिया की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और स्कूल के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने दिखा दिया कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से बड़े मंचों पर पहचान बनाई जा सकती है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का गौरव ,सोनिया ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े सपने देख सकती हैं और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं। उनकी इस सफलता से छत्तीसगढ़ के खेल क्षेत्र को नई दिशा मिली है।सोनिया ने यह दिखाया कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर सपना साकार हो सकता है। छत्तीसगढ़ को उनकी इस सफलता पर गर्व है।

Related Posts:

  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • img-20260603-wa0362146390535130420834-1229x1536
    पोता गांव की बेटी ने रचा इतिहास, प्रतिभा और…
  • WhatsApp Image 2025-10-14 at 10.02.13_4de53f83
    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अवसर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
  • WhatsApp Image 2025-05-21 at 1.59.10 PM (1)
    सक्ति जिला के बेटी कुसुम लता राठौर ह महिला वर्ग मे…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in