• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बेरोजगारी भत्ता योजना : नवगठित सक्ती जिले के 3295 हितग्राहियों के खाते में द्वितीय किस्त की 82 लाख रुपए से अधिक की राशि हुई अंतरित

बेरोजगारी भत्ता योजना : नवगठित सक्ती जिले के 3295 हितग्राहियों के खाते में द्वितीय किस्त की 82 लाख रुपए से अधिक की राशि हुई अंतरित

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

  सक्ती, 01 जून 2023/ मुुुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपने निवास कार्यालय रायपुर से 31 मई को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 1 लाख 5 हजार 395 हितग्राहियों के खाते में दूसरी किस्त 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रूपए की राशि का अंतरण किया गया। इसी क्रम में नवगठित सक्ती जिले के तीन हजार दो सौ पंचानबे हितग्राहियों के खाते में दूसरी किस्त की 82 लाख 37 हजार पांच सौ रुपए की राशि अंतरित हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर के कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के साथ ही विभिन्न जिलों के लाभार्थी युवक-युवतियों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया ली। उन्होने लाभार्थियों के नाम, पता, योग्यता, पारिवारिक स्थिति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उनके भविष्य की योजना आदि के बारे में जानकारी ली और उन्हे बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, इसके माध्यम से वे आगे की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ बेरोजगारी भत्ता देना ही नहीं बल्कि कौशल एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर उनका प्लेसमेंट करना है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बेरोजगारी भत्ता प्राप्त सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी एवं हितग्राही शामिल हुये।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • b38167c4-4365-4736-b4e6-c7574711d2fa
    पर्यटक लेने लगे वोटिंग का मजा कुदरी बैराज में

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in