• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बालको पावर प्लांट के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का चक्का जाम, 7 दिनों में त्रिपक्षीय वार्ता का आश्वासन l

बालको पावर प्लांट द्वारा केशला नदी डेंगुरनाला में केमिकल युक्त दूषित पानी छोड़े जाने और स्थानीय पर्यावरण व स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में बुधवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने उग्र आंदोलन किया। संगठन के नेतृत्व में किए गए चक्का जाम और जनआंदोलन को स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं का व्यापक समर्थन मिला। प्रशासन के हस्तक्षेप और आगामी 7 दिनों के भीतर त्रिपक्षीय वार्ता के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

संगठन ने दूषित पानी और रोजगार की उपेक्षा का आरोप लगाया है l छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला सह सचिव बसंत दास महंत की अगुवाई और जिला संयोजक अतुल दास महंत की उपस्थिति में आयोजित इस आंदोलन में प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बालको पावर प्लांट द्वारा लगातार नदी में प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। इससे न सिर्फ ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं,बल्कि मवेशियों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार न देकर उनकी मूलभूत सुविधाओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

संगठन की प्रमुख मांगें है
की दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।प्रभावित क्षेत्र की विस्तृत पर्यावरण जांच हो।स्थानीय नागरिकों के लिए तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए।
स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।

आंदोलन के दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना को आश्वस्त किया कि आगामी 7 दिनों के भीतर प्रशासन, बालको प्रबंधन और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बीच एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी जिसमें सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा है कि यदि दिए गए आश्वासन के तहत तय समय सीमा में जायज मांगों पर उचित और ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में इससे भी अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बालको प्रबंधन की होगी।इस आंदोलन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला व ब्लॉक स्तर के समस्त पदाधिकारी, भारी संख्या में ग्रामीण, माताएं-बहनें और स्थानीय युवा साथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे
    वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • dbed655d-9d9c-4a55-928e-6e2e8cb79a25
    बसंतपुर बैराज प्रभावित किसानों को 13 साल बाद भी…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…

Primary Sidebar

Latest News

दिव्या सिन्हा ने जीता स्वर्ण पदक

ग्राम धरहर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in