• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में अभिभावक_ शिक्षक सम्मेलन आयोजित…

दृष्टिबाधित विद्यालय के भवन निर्माण में हर पालक का तनमन धन लगे…अधिवक्ता चितरंजय पटेल, अध्यक्ष

दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय सक्ती में आज अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन के शुभारंभ में सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक जसवंत आदिले ने मंचासिन अभ्यागतों का स्वागत करते हुए भविष्य में भी सबसे सहयोग की अपेक्षा की तो वहीं विद्यालय के बच्चों ने दृष्टिबाधित बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में शानदार स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आयोजन में उपस्थित समाज सेवी मांगेराम अग्रवाल, डॉ वेदव्रत आर्य एवं संरक्षक जसबीर चावला के द्वारा विद्यालय भवन हेतु दिए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों का योगदान विद्यालय भवन निर्माण में नींव का पत्थर है। अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने आगे उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि इस दृष्टि बाधित विद्यालय के भवन निर्माण में हर गांव से प्रत्येक अभिभावक का योगदान और अंशदान लगे तो निश्चित रूप से ईश्वर के साक्षात् प्रतिनिधि इन दिव्यांग बच्चों का स्नेहप्रेम और दुआ हम सबको मिलेगा तो वहीं समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार भू आबंटन हेतु शासन द्वारा निर्धारित भू _भाटक राशि को शासकीय चालान के माध्यम से अदा कर दिया गया है और शीघ्र ही शासन की ओर से भूमि का विधिवत आबंटन दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय प्रबंधन को कर दिया जाएगा तथा आप सभी के सहयोग से यथा शीघ्र इन नेत्रहीनों के जीवन में रोशनी का प्रसार करने वाले दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय भवन का निर्माण संभव होगा।
आज दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी एन पी गोपाल, पूर्व आयुर्वेद अधिकारी डॉ वेदव्रत आर्य, दादू राम केवट, सोनू अग्रवाल, श्रीमती पुष्पेंद्री कसेरा, प्राचार्य ज्योति महंत, नीतू टंडन के साथ अभिभावकों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यालय विकास हेतु शुभ कामनाएं दी। कार्यक्रम समापन के पूर्व आभार प्रदर्शन करते हुए संचालक बिंदेश्वरी आदिले ने अभिभावकों से बच्चों के हित में सजग रहने तथा प्रबंधन को सतत सहयोग देने का आग्रह किया तो वहीं कार्यक्रम का संचालन शाला विकास समिति के सचिव पुष्पेंद्र कौशिंक ने किया । इन पलो में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अलग अलग स्थानों से अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित होकर विद्यालय परिवार के कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए सराहनीय पहल बताया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-07-13 at 5.49.44 PM
    दृष्टिबाधित बच्चों के साथ चितरंजय पटेल ने मनाया जन्मोत्सव…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 09.57.44_e956da43
    छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान- 2025‌ ले सम्मानित होइन…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in