• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आयुर्वेद दिवस समारोह पर निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित

आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत — सांसद कमलेश जांगड़े

सक्ती। जिला आयुष विभाग सक्ती द्वारा “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” के ध्येय के साथ आयुर्वेद दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े, नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष तथा उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर भी आयोजित किया गया।


समारोह के दौरान अतिथियों का बैच, शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। स्वागत भाषण देते हुए डॉ. अनिल त्रिपाठी ने आयुर्वेद दिवस आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचना चाहिए, ताकि भारतीय चिकित्सा पद्धति का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके।


जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कावेरी मरकाम ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि हमारी पुरातन परंपरा और संतुलित जीवनशैली का आधार भी है। उन्होंने आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई तो वहीं कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बालेश्वर राम एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपुत की गरिमामय उपस्थिति रही।


नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि नगरवासियों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का बेहतर लाभ दिलाने के लिए सक्ती नगर में आयुर्वेद चिकित्सालय की स्थापना आवश्यक है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि कोविड काल के दौरान संपूर्ण विश्व ने भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व को स्वीकार किया और इसे अपने जीवन में अपनाया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ छत्तीसगढ़ सरकार भी आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आयुर्वेद दिवस समारोह के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।


जिला आयुष अधिकारी डॉ. जवाहर लाल बंजारे ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि जिले में आयुर्वेद को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी सभी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
समारोह का सफल संचालन डॉ. अनिल पटेल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. उत्तम गबेल, डॉ. छत्रपति पटेल, डॉ. बेनजीर अहमद, डॉ. युगादिश्री जायसवाल, डॉ. सुशील जांगड़े, डॉ. हेमंत भार्गव, डॉ. मोहन पटेल, डॉ. स्वरूप नंद लकड़ा, डॉ. भानु धीरहे, डॉ. मधुमिता गुप्ता, डॉ. अंजलि पटेल, डॉ. गुलेश्वरी पंकज, डॉ. कमलकांत साहू, डॉ. विष्णु पटेल, डॉ. पुष्पेंद्र सिदार, डॉ. कल्पना देवांगन, डॉ. मोनिका गबेल, डॉ. आकांक्षा कोरी एवं डॉ. कन्हैया लाल सिदार सहित आयुर्वेद चिकित्सकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Posts:

  • 42c8d0f7-f6ab-41d1-bc58-894d42b30841
    जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित…
  • WhatsApp Image 2025-09-25 at 15.10.24_a362f90c
    सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सपोस में…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • e59b99d3-36ec-4889-bb7a-1b9c1bf4d02e (1)
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह मनाईस…
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • WhatsApp-Image-2023-08-28-at-6.55.07-PM
    जिला आयुष विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय आयुष…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in