• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई 100 ट्रैक्टर रेत वापस नदी में डाली गई

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि ग्राम अमोदी (खपरीडीह) में अवैध रूप से भंडारित रेत के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए आज लगभग 100 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया। इसी क्रम में खनिज ,राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्राम पीथमपुर-भादा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर संयुक्त जांच की गई।जांच के दौरान ग्राम भादा में नियमों के विपरीत चैन माउंट के माध्यम से रेत खनन किया जाना पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए 1 चैन मशीन को जब्त कर मौके पर ही सीलबंद किया। वहीं ग्राम देवरहा में भी अवैध रेत खनन में संलिप्त 1 अन्य चैन मशीन को सीलबंद करने की कार्रवाई की गई। उक्त दर्ज प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2025 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-18 at 6.59.24 PM
    जिले में अवैध रेत उत्खनन पर जांजगीर चांपा पुलिस का…
  • WhatsApp Image 2026-05-28 at 3.22.31 PM
    पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित “Illegal Mining Task…
  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 8.41.06 AM
    कलेक्टर के सख्त निर्देशन म अवैध रेत उत्खनन आऊ परिवहन…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे
    वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे…
  • WhatsApp Image 2026-04-20 at 5.51.56 PM
    जीपीएम जिला जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित: पेयजल के…

Primary Sidebar

Latest News

चांपा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी – चांपा पुलिस ने 4 घंटे में आरोपी दबोचा

सूनेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ – बिर्रा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को भेजा जेल

जैजैपुर जनपद अध्यक्ष की पंचायतों में औचक निरीक्षण…….90 प्रतिशत पंचायत में मिले ताले….. सीईओ ने सभी सचिवों को अपने पंचायत कार्यालय में रहने का आदेश किया जारी

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने कोतवाली जांजगीर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

शक्ति शहर मैं नो एंट्री में भारी वाहन चलाते पाया गया- 2500 जुर्माना।

पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर नेसार्वजनिक स्थान में पुलिस की छवि धूमिल करने एवं कर्तब्य से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक को किया निलंबित

30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों से लैस होगी जांजगीर -चांपा पुलिस, विशेषज्ञों ने दिया फिंगर प्रिंट का विशेष प्रशिक्षण

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in