• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अनाचार (दुष्कर्म) करोइया 04 आरोपि को चांपा पुलिस करिन गिरफ्तार

घटना के बाद अन्य राज्य में भागने की फिराक में थे सभी आरोपी

⏺️ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️आरोपीगण –

  1. मनोज कुमार पटेल उम्र 33 वर्ष, निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा
  2. नरेंद्र कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा
  3. रामकुमार पटेल, उम्र 31 वर्ष निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा
  4. धरम चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी कुदारी टाल थाना नागरदा जिला शक्ति

⏩ प्रकरण का संक्षिप्त विवरण दिनांक 18/05/25 को दोपहर, पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। आरोपियों से पूर्व परिचय होने के कारण उनका घर आना-जाना रहता था। उक्त दिन आरोपियों ने पीड़िता के घर पर भोजन किया और कुछ समय बाद जब पीड़िता का पिता सो गया, तब सभी आरोपियों ने पीड़िता को पकड़कर जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से अनाचार किये, घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। डरी- सहमी पीड़िता ने अगले दिन अपनी माँ बाहर से घर आने के बाद घटना की जानकारी दी, जिस पर थाना चांपा में दिनांक 20-5-25 को आरोपियों के विरुद्ध 70 (1) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई।

⏩ त्वरित कार्रवाई –
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा से एक विशेष टीम गठित की गई।

⏩ टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सूचना मिली कि सभी आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड की ओर ट्रक में बैठकर भाग रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने से करतला के पास ट्रक में बैठे चारों आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य पाया गया जिस पर सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), सउनि अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू, पदम राज, महिला आरक्षक संगीता, शकुंतला नेताम तथा सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक अर्जुन यादव ,हजारी मेरसा का विशेष सहयोग रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-09 at 12.31.48 PM
    निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से…
  • WhatsApp Image 2026-04-22 at 1.07.10 PM
    चमत्कार के नाम पर धोखा: महिला से अनाचार ‘आरोपी ढोंगी…
  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 8.17.33 PM
    शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटों…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in