• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान म आयोजित चालीस दिवसीय निःशुल्क कोचिंग के होइस समापन

प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत छात्र छात्राओं को मिला निः शुल्क कोचिंग विशेष लाभ

रायगढ़ : अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में आयोजित निः शुल्क चालीस दिवसीय कोचिंग आज समाप्त हुआ। आज समापन आयोजन बनोरा आश्रम में ट्रस्टी मदन जी दिनेश कलानोरिया एवम जगदीश अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ इस दौरान कोचिंग देने वाले शिक्षको एवम 150 छात्र छात्राएं मौजूद रहे। सर्वप्रथम अघोरेश्वर के तैल चित्र में माल्यार्पण के बाद प्रार्थना हुई इसके बाद छात्र छात्राओं ने चालीस दिवसीय कोचिंग के संबंध में विचार रखे। मई माह के प्रथम सप्ताह में यह कोचिंग पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मुख्य आतिथ्य एवम सूबे के वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के कार्यक्रम आतिथ्य में संपन्न हुआ। पूज्य बाबा ने इसके कोचिंग के शुभारंभ के दौरान कहा था

कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले साधन विहीन बच्चे बड़े पदों हेतु होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को शामिल होकर सफल होने का सुअवसर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 10 एवम 12 वी के छात्र छात्राओं के लिए चालीस दिवसीय ग्रीष्म कालीन अवकाश में विशेषज्ञ शिक्षको के जरिए निः शुल्क कोचिंग शुरू की गई है। कोचिंग के शुभारंभ के दौरान वित्त मंत्री ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के लिए मोटिवेट भी किया साथ ही विधायक ओपी चौधरी ने बनोरा विद्यालय हेतु लाइब्रेरी हेतु एक हजार पुस्तके भी दी। इस कोचिंग में आस पास के दो दर्जन गांव बनोरा,बनोराआश्रम,बेलरिया,
कोसमपाली ,कोतरलिया,कुकुर्दा,
कलमीडिपा जुर्डा,महापल्ली,
भोजपल्ली,साल्हेओना,
सकरबोगा,डुमरपाली,छुहीपाली,जामगांव,नवापारा,लोईग,जुर्डा,
सियारपाली,खैरपाली,कोयलगा,कोटमार,विश्वनाथपाली ,पतरापाली एवम कोतरलिया,महापल्ली,जामगांव,लोईंग,अभिनव स्कुल पुसौर
गुरू द्रोण रायगढ,नटवर रायगढ
,नवापारा,सरस्वती शिशु मंदिर रायगढ़, के 10 वी के 84 एवम 12 के 66 छात्र छात्राओं को लाभ मिला। ग्रीष्म कालीन निशुल्क कोचिंग में एन. एल. भंडारी,रामगोपाल शुक्ला, कामतानाथ तिवारी,बी एल गुप्ता,सुश्री कृष्णा इजारदार प्रकाश सिंह,श्रीमती अर्चना सिंह, हेमसागर सेठ, श्रीमती रेनू शर्मा ,गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, ओंकार साहू , नरेंद्र देवांगन,श्रीकांत मिश्रा, तनुजा यादव, श्रीमती हेमकांति गुप्ता, अंजन कुमार प्रधान रजनी पटेल शिक्षको ने अपनी सेवाए दी। प्रतिदिन सुबह 6.30 से 10 तक ये शिक्षक फिजिक्स मैथ्स बायो अंग्रेजी केमेस्ट्री से जुड़े विषयों की
50 मिनट की क्लासेस लेते थे।कोचिंग के दौरान विभिन्न विषयों के लिए चार कक्षाएं संचालित हो रही थी।कोचिंग के अंतिम दो दिनों तक कैरियर गाइडेंस भी दिया गया। समापन के दौरान सभी शिक्षको को प्रशस्ति पत्र के साथ अघोरेश्वर की अनुकंपा पुस्तक भेट की गई।5 मई से प्रारंभ से कोचिंग में छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। छात्र छात्राओं ने कहा इस तरह की क्लासेस से उन्हें बहुत से अच्छे अनुभव हुए ये क्लासेस नियमित हर वर्ष होनी चाहिए। साथ ही इस दौरान एक प्रतियोगी परीक्षा भी आयोजित की जानी चाहिए । व्यक्तित्व विकास की क्लासेस कोचिंग में शामिल किए जाने की सुझाव रखा गया।

Related Posts:

  • ro2acfv8_mmm_625x300_10_December_24
    छत्तीसगढ़ म 1 मार्च ले 12वीं आऊ 3 मार्च ले 10वीं के…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in