• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अधिवक्ता परिषद छ ग़ ह कुटुंब प्रबोधन के तहत करिन वन भोज

नवीन प्रांतीय समिति के सान्निध्य में अधिवक्ता हित के कार्यों को मिलेगी गति… चितरंजय पटेल, अधिवक्ता

अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रान्त ने आज कुटुंब प्रबोधन के तहत वन भोज का आनंद लिया। परिषद के उपाध्यक्ष रमाकांत पांडे के आग्रह पर श्री नहरिया बाबा मंदिर में परिषद ने सपरिवार वन भोज का आयोजन किया जिसके पूर्व सभी ने नहरिया बाबा के दरबार में मत्था टेक कर संगीतमय सामूहिक सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया पश्चात भोग प्रसाद ग्रहण किया।


अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा एवं नवगठित शक्ति जिला इकाई के गठन पर चर्चा करते हुए जिला समितियों को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया है, जिसकी घोषणा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों से चर्चा कर एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा।विदित हो कि अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी गठन के पश्चात नव वर्ष की यह प्रथम मासिक बैठक है तथा भविष्य में प्रतिमाह तृतीय शनिवार को मासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय हुआ जिसमें गत माह संपादित कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तथा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण आदि पर चर्चा की जाएगी।


इन पलों में संयुक्त जांजगीर_सक्ती जिले के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आयोजन को सफल बताते हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जाहिर किया कि नवगठित समिति के सान्निध्य में अधिवक्ता हित के कार्यों को गति मिलेगी।
आज इन पलों में परिषद के संरक्षक जी पी कौशिक, रमाकांत पांडे, अनीश सक्सेना, राजकुमार अज्ञेय, रविन्द्र पाराशर, चितरंजय पटेल, आनंद पांडे, आकाश पांडे, प्रज्ञा श्रीवास्तव, कुंदन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, हनुमान अग्रवाल, राकेश झा, विकास श्रीवास्तव,अंकित सिंघल, रामेश्वर श्रीवास एवं अन्य अधिवक्ता बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
    मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • fhs
    अधिवक्ता परिषद प्रांतीय बैठक सह कार्यशाला को लेकर…
  • WhatsApp Image 2025-10-22 at 09.15.20_461c783b
    दिव्य दरबार, पेंड्रवां धाम पहुंचे उच्च न्यायालय…
  • WhatsApp Image 2026-04-02 at 8.15.42 PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ने मनाया भव्य जन्मोत्सव…
  • b1654d8c-2a75-4fde-b0e9-4d2677d1a584
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ४६ वें मंगलवार की महाआरती…
  • WhatsApp Image 2025-07-02 at 06.46.44_3d0c0e47
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १११वीं महाआरती में पंडित…

Primary Sidebar

Latest News

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in