• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आम जनता को जल्द मिलेगी रेलवे ओवरब्रिज की सौगात

आम जनता को जल्द मिलेगी रेलवे ओवरब्रिज की सौगात

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155

संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग और सक्ती कलेक्टर ने सकरेली ब रेल्वे ओवरब्रिज के कार्यों का किया निरीक्षण

 

बेलादुला , 30 जनवरी 2023/ बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग और सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज विकासखंड सक्ती के सकरेली ब पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों की पहुंचकर जानकारी ली। सकरेली ब रेलवे ओवरब्रिज निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी द्वारा बताया गया कि ब्रिज निर्माण का कार्य अप्रैल तक पूर्ण होने तथा जल्द से जल्द नागरिकों के लिए आवागमन की सुविधा शुरू की जाएगी। गौर करने की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही कलेक्टर ने सकरेली ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था तब उन्होंने जानकारी प्राप्त की थी की कूल 22 पिलर में 17 पिलर तैयार कर लिए गए थे। पर इस भ्रमण के दौरान पता चला कि काम में तेजी आई है। संभागायुक्त ने काम की सराहाना की और कहा काम को गुणवत्तापूर्ण

 और तेजी से करे। ओवरब्रिज के कार्यपालन अधिकारी ने बताया की सर्विस रोड का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कार्यपालन अधिकारियों से समय पर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। मानव संसाधन बढ़ाकर तेज़ी से काम करने का निर्देश दिया। कमिश्नर श्री अलंग ने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए रेलवे के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट सक्ती कलेक्टर को लगातार दिखाने और जानकारी देने के साथ कार्यों में तेजी लाने के लिए और प्रयास करने को कहा। इसी क्रम में उन्होंने आज सकरेली रेलवे ओवरब्रिज पहुंचकर छठवे गर्डर लॉन्चिंग का अवलोकन किया। श्री अलंग ने रेलवे ओवरब्रिज के अधिकारियों को ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने को कहा। कमिश्नर श्री अलंग ने उपस्थित अधिकारियों से अद्यतन कार्यों सहित तेजी से कार्य करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सक्ती कलेक्टर को जानकारी देने कहा जिससे उस समस्या का निराकरण कर कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने ओवरब्रिज के निर्माण कार्य चलने के दौरान प्रवेश द्वार को बंद करके रखने कहा जिससे कोई भी गाड़ियां ना आ पाए और किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना ना हो। उन्होंने वहाँ मौजूद सभी अधिकारियों से कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिये कि हम आमजनों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करा सके और कहा कि इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने से सक्ती नगरवासियों सहित सभी आमजन को आवागमन में और साथ ही ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री साहू, एडीएम बीरेन्द्र लकड़ा, सक्ती एसडीएम पंकज दाहिरे, सक्ती तहसीलदार मनमोहन सिंह, नायाब तहसीलदार, अनिल कुमार दुबे(प्रोजेक्ट मैनेजर), बृजेश कुमार यादव (डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर), सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2026-05-28-at-12.36.57-PM-860x484
    राजधानी को मिलेगी नई रेलवे लाइनः जमीन लेने की…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…
  • 2026-06-20-05-47-27-1000737842
    बिना टिकट यात्रा करने पर न्यूनतम पेनल्टी अब 500, जन…
  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 9.07.02 PM
    रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में सक्ती पुलिस…
  • IMG_20250221_160032
    केंद्रीय नवा रायपुर म 60 एकड़ म बनही ट्रेन वाशिंग…
  • WhatsApp-Image-2023-09-10-at-7.54.22-PM-1
    कांदेश्वर धाम सेवा समिति कांदाडोंगर में 84 गांव के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in