• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पवित्र अधिमास श्रावण के नवमी तिथि पर 51दीपों की महाआरती के साथ तुर्रि धाम से रुद्राक्ष यात्रा का शुभारंभ

पवित्र अधिमास श्रावण के नवमी तिथि पर 51दीपों की महाआरती के साथ तुर्रि धाम से रुद्राक्ष यात्रा का शुभारंभ

रुद्राक्ष यात्रा को सफल बनाने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ती के भाई बहनों का दिल से साधुवाद …आचार्य मनोज

प्राण प्रतिष्ठित ५१००० शिवरूप पंचमुखी रुद्राक्ष से सुसज्जित शिवलिंग का पूजन परम सौभाग्य की बात है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

राहुल गांधी पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला...एक नजर

भगवान भोलेनाथ की नगरी पवित्र धाम तूर्री से श्रावण मास में सतत प्रवाहित जल से शिवलिंग का प्राकृतिक अभिषेक के दर्शन व महा आरती के बाद रुद्राक्ष यात्रा का अपने गंतव्य बाबा धाम (कोसमनारा) को आज प्रातः शुभारंभ हुआ।
पंचमुखी रुद्राक्ष यात्रा आचार्य मनोज शर्मा के मार्गदर्शन व श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के ओम वैष्णव व कोंडके मौर्य तथा साथियों के सान्निध्य में तुर्रिधाम से 11.30 बजे पूजन पश्चात सक्ती के लिए रवाना हुई जहां यात्रा भोग प्रसाद ग्रहण करने अल्प समय के लिए रुकी, जहां से भोग प्रसाद ग्रहण करने के बाद यात्रा सक्ती नगर भ्रमण उपरांत शाम ४ बजे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर सक्ती पहुंचा जहां दिव्य महाआरती के बाद यात्रा सक्ती नगर की परिक्रमा करते हुए रग्जा मसनिया होते हुए बरगढ धाम पहुंची जहां यात्रा का रात्रि विश्राम के पश्चात 10 अगस्त सुबह रायगढ़ जिले के विभिन्न ग्रामों के लिए रुद्राक्ष यात्रा प्रस्थान करेगी। ११ अगस्त को यात्रा का समापन रायगढ़ कोसमनारा अवस्थित पवित्र बाबा धाम में पहुंचकर होगा जहां शिवलिंग स्थापित कर जहां 12 अगस्त से 22 अगस्त तक शिव महापुराण महायज्ञ का आयोजन किया गया है । इसी तारतम्य में आज सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार में आचार्य मनोज ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के साथ नगरवासियों के प्रति साधुवाद प्रगट किया।
इस इतिहासिक रुद्राक्ष यात्रा के संबंध में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठित ५१००० शिवरूप पंचमुखी रुद्राक्ष से सुसज्जित शिवलिंग का पवित्र श्रावण मास में पूजन परम सौभाग्य की बात है जिसमें श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार , गायत्री परिवार, ब्रम्हाकुमारिज, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ, धर्म सेना, भागवत प्रवाह आदि संगठन के लोगों की सहभागिता से आयोजन गरिमामय प्रतीत हो रहा था तथा रुद्राक्ष यात्रा में शामिल सभी लोग भव्य शिवलिंग को देखकर मंत्रमुग्ध नजर आ रहे थे।

Related Posts:

  • श्रावण मास में पवित्र धाम तूर्री से बाबा धाम को निकलेगी भव्य रुद्राक्ष यात्रा
    श्रावण मास में पवित्र धाम तूर्री से बाबा धाम को…
  • श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर शिवलिंग का नर्मदा नदी के पवित्र जल से किया गया अभिषेक
    श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर…
  • आजादी के अमृत पर्व एवम 13 वें मंगलवार की महा आरती में कलार समाज की बहनों के साथ आचार्य देवकृष्ण हुए शामिल।
    आजादी के अमृत पर्व एवम 13 वें मंगलवार की महा आरती…
  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • WhatsApp-Image-2023-10-03-at-9.24.44-PM-1
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 20 वें मंगलवार की…
  • WhatsApp-Image-2023-09-26-at-9.01.22-PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में १९ वें मंगलवार की…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in