• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्रावण मास में पवित्र धाम तूर्री से बाबा धाम को निकलेगी भव्य रुद्राक्ष यात्रा

श्रावण मास में पवित्र धाम तूर्री से बाबा धाम को निकलेगी भव्य रुद्राक्ष यात्रा

पवित्र अधिमास श्रावण के नवमी तिथि पर शुभारंभ रुद्राक्ष यात्रा व शिव महापुराण में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें…आचार्य मनोज

रुद्राक्ष यात्रा में प्राण प्रतिष्ठित ५१००० शिवरूप पंचमुखी रुद्राक्ष से सुसज्जित होगा शिवलिंग …अधिवक्ता चितरंजय पटेल

भगवान भोलेनाथ की नगरी पवित्र धाम तूर्री में श्रावण मास में अवसर पर स्वयंभू प्रवाहित जलधारा से शिव लिंग पर सतत जल प्रवाह से होता प्राकृतिक अभिषेक के दर्शन व महा आरती के बाद रुद्राक्ष यात्रा अपने गंतव्य बाबा धाम (कोसमनारा) को प्रस्थान करेगा। पंचमुखी रुद्राक्ष यात्रा आचार्य मनोज शर्मा के सान्निध्य में तुर्रिधाम से सुबह ९ बजे पूजन पश्चात सक्ती के लिए रवाना होगी जहां यात्रा में अल्प विश्राम के साथ ग्राम असोंदा में भोग भंडारा आयोजित किया गया है जहां से भोग प्रसाद ग्रहण करने के बाद यात्रा शाम ४ बजे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर सक्ती पहुंचेगी जहां हनुमान मंदिर में दिव्य महाआरती के बाद यात्रा सक्ती नगर की परिक्रमा करते हुए रग्जा मसनिया होते हुए बरगढ धाम में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। पश्चात रायगढ़ जिले के विभिन्न ग्रामों का यात्रा करते हुए ११ अगस्त को यात्रा रायगढ़ अंचल के पवित्र बाबा धाम में पहुंचकर शिव लिंग स्थापित होगी जहां १२अगस्त को शिव महापुराण महायज्ञ का अयोजन किया गया है जिसके यज्ञाचार्य मनोज शर्मा ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। इसी तारतम्य में आज सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महाआरती में आचार्य मनोज, पंडित हरनारायण पांडे के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शर्मा (कामाख्या) ने हनुमान महाप्रभु का माथा टेक कर सबके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया।
इस संबध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि रुद्राक्ष यात्रा में प्राण प्रतिष्ठित ५१००० शिवरूप पंचमुखी रुद्राक्ष से सुसज्जित होगा जिसके सजावट में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के लोग पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव, संचालक कोंडके मौर्य के मार्गदर्शन में कई दिनों से शिद्दत से लगे हुए हैं जिससे रुद्राक्ष यात्रा की भव्यता परिलक्षित होने लगी है क्योंकि आज महाआरती के समय सभी भव्य शिवलिंग को देखकर उत्साहित नजर आ रहे थे।

Related Posts:

  • पवित्र अधिमास श्रावण के नवमी तिथि पर 51दीपों की महाआरती के साथ तुर्रि धाम से रुद्राक्ष यात्रा का शुभारंभ
    पवित्र अधिमास श्रावण के नवमी तिथि पर 51दीपों की…
  • श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर शिवलिंग का नर्मदा नदी के पवित्र जल से किया गया अभिषेक
    श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp Image 2025-09-18 at 19.06.03_98bcd3df
    राजमिस्त्री कल्याण संघ ने मनाया भगवान विश्वकर्मा जयंती…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in