• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना 2025 के कार्यक्रम के होइस समापन समारोह

प्रेस विज्ञप्ति✴️
जांजगीर चांपा पुलिस
दिनांक 31.01.2025 36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का कार्यक्रम का हुआ समापन समारोह

यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में अलग अलग जगहों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का विभिन्न आयोजन किया गया था

कार्यक्रम समापन के अवसर पर गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) को हेलमेट वितरण भी किया गया

सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों का रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया

नया साल 2025 के शुभारंभ होते ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किये जाने आदेशित किया गया है।

⏩ इसी क्रम में कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री आकाश छिकारा (IAS) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा हेलमेट जनजागरूकता बाईक रैली के साथ 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से किया गया था। बाईक रैली में जिले के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर आम नागरिकों को दोपहया वाहन चालने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित किया गया था।

⏩ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष माह जनवरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसका मकसद, वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस जिले के विभिन्न स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग/ राजकीय राजमार्ग के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कई तरह की गतिविधियों और आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से होने वाले जान माल की हानि के बारे में बताया जायेगा। जिसका प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है। यातायात पुलिस जांजगीर का अपील :- वाहन चालकों से

  1. यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए।
  2. नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे।
  3. वाहन के संपूर्ण कागजात हमेशा दुरूस्त रखें।
  4. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन ना चलाए।
  5. नशे की हालत में वाहन ना चलाए।
  6. चार पहिया वाहन चालाने के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाए।
  7. वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करे।
  8. सड़कों पर नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर दूसरों के लिए असुविधा या दुर्घटना का कारण ना बने।

उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, DSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP यदुमणि सिदार, DSP विजय पैकरा एवं SDOP प्रदीप कुमार सोरी, प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं जिले के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-10-02 at 6.19.59 PM
    सायबर जागृति अभियान का भव्य समापन कार्यक्रम सायबर…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.26.25_ac33492a
    बहेराडीह के 12 किसानों के बच्चों को मिला प्रतिभा सम्मान।
  • WhatsApp Image 2026-09-17 at 4.29.16 PM
    Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की…
  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in