• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के होइस आगाज

यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा माह जनवरी 2025 में जिले में अलग अलग जगहों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा

⏩ नया साल 2025 के शुभारंभ होते ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किये जाने आदेशित किया गया है।

⏩ इसी क्रम में कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री आकाश छिकारा (IAS) एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा आज दिनांक 03 जनवरी 2025 को हेलमेट जनजागरूकता बाईक रैली के साथ 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से किया गया। जिसे कलेक्टर जांजगीर चांपा एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उक्त रैली को रवाना किया गया। बाईक रैली में जिले के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर आम नागरिकों को दोपहया वाहन चालने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित किया गया।

⏩ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष माह जनवरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसका मकसद, वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस जिले के विभिन्न स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग/ राजकीय राजमार्ग के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कई तरह की गतिविधियों और आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से होने वाले जान माल की हानि के बारे में बताया जायेगा। जिसका प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है।

⏩ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार 36 वॉ सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ हेलमेट जागरूकता बाईक रैली के साथ किया गया। जिसका प्रमुख उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाना है। क्योंकि वर्ष 2024 में घटित सड़क दुर्घटना प्रकरणों का अवलोकन करने पर सबसे ज्यादा मृत्यु दोपहिया वाहन में हुई है जिसका मुख्य कारण सिर में गंभीर चोट आने से होना पाया गया। यदि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट धारण कर वाहन चलाना प्रारंभ करेंगे तो निश्चित ही सड़क दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरणों में कमी लाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा प्रमुखता के आधार पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण कर वाहन चलाने के प्रति जागरूकता लाने बाईक रैली का आयोजन किया गया।

⏩ यातायात पुलिस जांजगीर का अपील :- वाहन चालकों से

यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए। नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे। वाहन के संपूर्ण कागजात हमेशा दुरूस्त रखें। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन ना चलाए, नशे की हालत में वाहन ना चलाए, चार पहिया वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करें, सड़कों पर नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर दूसरों के लिए असुविधा या दुर्घटना का कारण ना बने।

⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, DS P श्रीमती कविता ठाकुर, sdop जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं जिले के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • 634684f0-92c7-44d3-b51b-f73126c16bee
    36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना 2025 के कार्यक्रम…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2025-07-09 at 17.23.51_8a43d025
    ⏺ जांजगीर चांपा पुलिस के पहल जिला ''ऑपरेशन उपहार''…
  • bf7418b2-05ef-44c7-8347-e8cf156739c4 (1)
    36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना 2025 के तहत थाना…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in