• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अधिवक्ता संघ सक्ती ने धरना प्रदर्शन के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम पर प्रशासन को दिया ज्ञापन

सर्व समाज की सुरक्षा के अधिकार के लिए लड़ने वाला अधिवक्ता आज अपने सुरक्षा के लिए संघर्षरत है जो समाज के लिए दुखद संदेश है… चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

हम सब अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने एकजुट हो…दिगंबर चौबे, अध्यक्ष अधिवक्ता

जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने, मृत्यु मुआवजा राशि दस लाख किए जाने, अधिवक्ता समूह बीमा लागू करने की बहु प्रतीक्षित मांग को लेकर आंदोलन के द्वितीय चरण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का अयोजन किया गया।


इस अवसर पर अधिवक्ता संघ सक्ती के अध्यक्ष दिगंबर चौबे ने अधिवक्ताओं को एकजुट होकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने शासन से लड़ाई लड़नी होगी तो वहीं अधिवक्ता संघ के सचिव उदय कुमार वर्मा ने आंदोलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ता एकता का आह्वान किया। सभा का संचालन कु अलका जायसवाल ने किया।
इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि समय की मांग है, हम सभी अधिवक्ता व्यवसायिक मतभेदों को भुलाकर संगठित होन चाहिए क्योंकि सर्व समाज की सुरक्षा के अधिकार के लिए लड़ने वाला अधिवक्ता आज अपने सुरक्षा के लिए संघर्षरत है जो समाज के लिए दुखद संदेश है।
आज धरना प्रदर्शन में संतोष जायसवाल, खिलावन राठौर, ऋषिकेश चौबे, शकील मोहम्मद, मुन्ना पटेल, सुरीत चंद्रा, रथ राम पटेल, रऊफ खान,हेमलता राठौर, महेश अग्रवाल, दादू चंद्रा, आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया तो वहीं संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव उदय वर्मा ने किया।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने अपने राज्यों अधिवक्ताओं के सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर अधिवक्ताओ से विवाद करने पर अजमानती अपराध के प्रावधान के साथ सात साल तक की सजा की व्यवस्था की गई है लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आश्वासन के बाद भी अभी तक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं करने से अधिवक्ता समुदाय नाराज होकर आंदोलन की राह पकड़ लिया है तथा आज द्वितीय चरण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ त्रिसुत्रीय मांग को लेकर अधिवक्ता संघ सक्ती के द्वारा राज्यपाल एवम् मुख्यमंत्री के नाम पर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया ।

Related Posts:

  • अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू मुख्यमंत्री के नाम पर प्रशासन को दिया ज्ञापन
    अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन के साथ एडवोकेट…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp-Image-2023-12-06-at-18.05.07
    फसल बीमा जागरूकता रथ ला अपर कलेक्टर हरी झंडी दिखाके…
  • 87c48210-e88f-47d4-a58b-7af6e74d4482
    एडवोकेट एक्ट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ जिला अधिवक्ता…
  • WhatsApp Image 2024-07-30 at 5.13.52 PM
    कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशनप्रेस विज्ञप्ति

Primary Sidebar

Latest News

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in