• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू मुख्यमंत्री के नाम पर प्रशासन को दिया ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू मुख्यमंत्री के नाम पर प्रशासन को दिया ज्ञापन

अधिवक्तागण व्यवसायिक मतभेदों को भुलाकर संगठित आवाज को बुलंद करें…

चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

अधिवक्ता अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने एकजुट हो…
दिगंबर चौबे, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शासन शीघ्र लागू करे… लीलाधर चंद्रा अधिवक्ता

जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने, मृत्यु मुआवजा राशि दस लाख किए जाने, अधिवक्ता समूह बीमा लागू करने की बहु प्रतीक्षित मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का अयोजन किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ सक्ती के अध्यक्ष दिगंबर चौबे ने अधिवक्ताओं को एकजुट होकर अपनी मांग शासन के समक्ष रखना होगा तभी हमारी सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी तो वहीं राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व सदस्य लीलाधर चंद्रा ने अधिवक्ता संघ के मांग को जायज बताते हुए शासन से शीघ्र पूरा करने की बात कही।
इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि समय की मांग है, हम सभी अधिवक्ता व्यवसायिक मतभेदों को भुलाकर संगठित हो समवेत स्वर अपने आवाज को बुलंद करें तभी शासन हमारी मांग पूरी करेगी और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो सकेगा।
आज धरना प्रदर्शन में संतोष जायसवाल, शकील मोहम्मद, संदीप बनाफर, अन्नपूर्णा राठौर, अलका जायसवाल, रऊफ खान, मनोज जायसवाल, राकेश राठौर, परमेश्वर जायसवाल, हेमलता आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया तो वहीं संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव उदय वर्मा ने किया तथा ऋषिकेश चौबे ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने अपने राज्यों अधिवक्ताओं के सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर अधिवक्ताओ से विवाद करने पर अजमानती अपराध के प्रावधान के साथ सात साल तक की सजा की व्यवस्था की गई है लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आश्वासन के बाद भी अभी तक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं करने से अधिवक्ता समुदाय नाराज होकर आंदोलन की राह पकड़ लिया है तथा आज प्रथम चरण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ अधिवक्ता संघ सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया ।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2023-09-04-at-3.13.15-PM
    अधिवक्ता संघ सक्ती ने धरना प्रदर्शन के साथ एडवोकेट…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp-Image-2023-12-06-at-18.05.07
    फसल बीमा जागरूकता रथ ला अपर कलेक्टर हरी झंडी दिखाके…
  • 87c48210-e88f-47d4-a58b-7af6e74d4482
    एडवोकेट एक्ट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ जिला अधिवक्ता…
  • Untitled-1 copy
    गाव म नशामुक्ति अऊ शराबबंदी ल लेके महिला समूह के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in