• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

“युवोदय – युवा संवाद” कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन एवं जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी जांजगीर चांपा एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला प्रशासन जांजगीर चांपा एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में “युवोदय- युवा संवाद” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार वर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.एन. कुर्रे ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी उठाने का संदेश दिया।

यूनिसेफ के अकलतरा विकास खंड समन्वयक श्री नरेन्द्र कश्यप ने “युवोदय” ऐप के महत्व और मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई का होना, आज क्या सीखा, मय भारत पोर्टल में पंजीयन जैसे अन्य उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से इस ऐप को डाउनलोड करने और इसका उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर अकलतरा पुलिस थाना से महिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले ने “अभिव्यक्ति” ऐप के बारे में बताया और छात्रों को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला के दौरान निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर उनि. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी द्वारा उपस्थित लोगो को सायबर क्राइम, आनलाइन ठगी से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इसी प्रकार ASI विवेक सिंह, प्रधान आर. विवेक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से जुड़े मामलों पर जागरूक करते हुए साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए और विद्यार्थियों के सवालों का उत्तर देकर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी।

उपरोक्त कार्यक्रम में स्वयं सेवकों के शिवेश कुमार मिश्रा, दीपक देवांगन हिमांशु साहू, नंदकिशोर, रवि कुमार, नैना साहू, श्रुति सिंह सहित उपस्थित रहें।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-7
    परसदा खुर्द में युवाओं ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस,…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…

Primary Sidebar

Latest News

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in