• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा अलग अलग स्कूलों में किया यातायात जागरूकता अभियान

  • सरस्वती शिशु मंदिर चांपा, लायंस स्कूल चांपा एवं थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम तिलाई के स्कूल एवं डस्टिनेशन स्कूल जांजगीर में छात्रों को सिखाए गए सड़क सुरक्षा के गुर
  • “हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ” का दिया गया संदेश
  • नाबालिक बालकों को वाहन न चलाने , दिए आवश्यक समझाइश पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में आमजन एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री सुभाष चौबे द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा तथा निरीक्षक जयकुमार साहू द्वारा शासकीय स्कूल तिलाई में, निरीक्षक लालन पटेल द्वारा लायंस स्कूल चांपा में एवं ASI सुरेंद्र सिंह क्षत्रिय द्वारा जांजगीर के डस्टिनेशन स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, ट्रैफिक सिग्नल एवं विभिन्न यातायात संकेतों का महत्व, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने संबंधी नियमों से अवगत कराया गया।

छात्र/छात्रों को बताया गया कि सड़क पर छोटी -सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करे तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

      अपील 

जांजगीर-चांपा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, ओवरस्पीडिंग एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने से बचें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। आपका अनुशासित एवं जिम्मेदार व्यवहार न केवल आपके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि दूसरों के जीवन की रक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
—

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…
  • WhatsApp Image 2026-07-07 at 7.09.03 PM
    सड़क सुरक्षा को लेकर जांजगीर यातायात पुलिस की बड़ी…
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.58.09 AM
    सामुदायिक पुलिसिंग और जनजागरूकता का असर: जांजगीर-…
  • WhatsApp Image 2025-05-19 at 7.18.56 PM
    पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in