• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

⏺ यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा थाना पामगढ़ क्षेत्र के ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल म यातायात/सायबर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन किये गिस

नाबालिको के द्वारा वाहन नही चलाने, मोटरसायकल में ट्रिपल सवारी नही चलने, हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाने, तेज गति में वाहन नहीं चलाने

⏺ जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को राहवीर योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई

⏺ सायबर अपराध से बचने, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे भी जानकारी दिया गया

⏺ नशा के प्रकारों के बारे में बताते हुए नशा के सेवन से बचने की समझाइश दिया गया।

⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चाम्पा पुलिस द्वारा साइबरफ्रॉड, युवाओं में बढ़ते नशा सेवन की प्रवृत्ति एवं सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात जन- जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29.07.2025 को यातायात पुलिस द्वारा थाना पामगढ़ क्षेत्र के ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल पामगढ़ में यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

⏩ निरीक्षक लालन पटेल यातायात जांजगीर द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 300 शिक्षकगणों एवं छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों, नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड के संबंध में विस्तृत जानकारी दे कर जागरूक किया गया। “राहवीर योजना” के बारे में बताया गया कि यह एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। इसमें कोई भी आम व्यक्ति जो दुर्घटना के बाद घायल को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाता है, उसे 25 हजार रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना का यह भी उद्देश्य है कि ऐसे नागरिकों को किसी तरह की कानूनी कर्रवाही या पूछताछ का सामना न करना पड़े।
ज्यादातर लोगों को सड़क संकेतो की जानकारी नहीं होती है। लोगों के मन में प्रश्न भी रहता होगा कि सड़कों के ये संकेत अलग अलग तरह के रंग और आकार में क्यों होते है? जिसके बारे में विस्तार से समझाने के लिए चल चित्रों का प्रयोग किया गया। वीडियो में न केवल लोगों को सड़क संकेतों के बारे मेंकिसी तरह की कानूनी कर्रवाही या पूछताछ का सामना न करना पड़े।
ज्यादातर लोगों को सड़क संकेतो की जानकारी नहीं होती है। लोगों के मन में प्रश्न भी रहता होगा कि सड़कों के ये संकेत अलग अलग तरह के रंग और आकार में क्यों होते है? जिसके बारे में विस्तार से समझाने के लिए चल चित्रों का प्रयोग किया गया। वीडियो में न केवल लोगों को सड़क संकेतों के बारे में सरलता से संक्षिप्त में समझाने का प्रयास किया गया है साथ ही अनेक संकेतों की जानकारी भी दिया गया है। सड़क संकेतों के प्रति जागरूक होने और पालन को प्रेरित करने के लिए प्रश्न भी किया गया है जिससे लोग प्रेरित हो की ज्यादा से ज्यादा सड़क संकेतों के बारे में जानकारी रखें, पालन करें और दुर्घटनाओं से बचें। यह केवल एक जागरूकता वीडियो नहीं है बल्कि सबके लिए एक
प्रश्न है– कि हम क्या और कितना जानते है?
परीक्षा है – की हम सड़क संकेतों को कितना जानते और समझते है?
प्रेरणा है– की हमे ज्यादा से ज्यादा सड़क संकेतों को जानना, समझना और पालन करना है और अगर नहीं जानते है तो जानने के लिए प्रयास करना है।

⏩ जन जागरूकता कार्यक्रम का सफल संचालन निरीक्षक लालन पटेल एवं आरक्षक चंद्र शेखर ओग्रे, पुरुषोत्तम राजपूत, नगर सैनिक प्रेम रत्नाकर, स्कूल के प्राचार्य दिलीप सुमन एवं इनके स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • c4377fea-e275-48ca-9e47-2125a6f6904f
    जिला के समस्त थाना/चौकि मन म एक संग 14 अलग-अलग…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-04-29 at 1.34.34 PM
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 11.52.07_ad394e21
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in