• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में बनाया जा रहा है आयुष्मान वय वंदना कार्ड

प्रमोद कुमार सोनवानी , मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला प्रशासन के सहयोग से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन प्रारंभ हो गया है, जो कि आगामी 31 दिसम्बर तक चलेगा।

जिले में लक्षित 17 हजार 101 वरिष्ठ नागरिक है जिनका आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए उनके निवास के नजदीक चयनित स्वास्थ्य संस्थाओं एवं च्वाईस सेंटरों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानीनों के द्वारा संपर्क कर वय वंदना कार्ड का पंजीयन कराया जा सकता है। वर्तमान में जिले के छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशन कल्याण संघ के जिला सचिव प्रकाश नामदेव, मोहनीशंकर तिवारी, सोमनाथ तिवारी, नाथूप्रसाद गुप्ता द्वारा सभी विकासखण्डों में 70 वर्ष व इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का शिविर लगाकर वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। 14 दिसंबर को अतिरिक्त जिला न्यायलय परिसर पेण्ड्रारोड लोक अदालत में तथा 17 दिसंबर को इंदिरा उद्यान पेण्ड्रा में सुबह 10ः30 बजे से वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में समस्त वरिष्ठ नागरिक आकर अपना पंजीयन करा सकते है।

जिन वरिष्ठजनों का आयुष्मान कार्ड पहले से पंजीयन किया जा चूका है उनको पुनः पंजीयन कराना होगाz जिससे उनको 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा लाभ प्राप्त होगा। अधिक जानकारी के लिए समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Related Posts:

  • 1
    आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में धमतरी जिला पूरे…
  • राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155
    जरूरी सूचना आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु च्वॉईस…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • WhatsApp Image 2026-07-30 at 3.21.26 PM (1)
    कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन
  • WhatsApp Image 2025-05-02 at 7.16.20 PM
    पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी के फर्जी आधार/पेन कार्ड…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in