• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के लिए आबंटन-आरक्षण की कार्रवाई 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से होगी प्रारंभ

प्रमोद कुमार सोनवानी , मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य, तीनों जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य और पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार आबंटन-आरक्षण की कार्रवाई 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।

कलेक्टर द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार जिला पंचायत के सदस्य एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु दिलेराम डाहिरे परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) को नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत गौरेला के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई जनपद सभा कक्ष गौरेला में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु अमित बेक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड को नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत पेण्ड्रा के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई सभा कक्ष जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेण्ड्रा में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु अविनाश कुजूर तहसीलदार पेण्ड्रा को नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत मरवाही के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई सद्भावना भवन मरवाही में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु प्रफुल्ल रजक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही को नियुक्त किया गया है। सभी स्थानों पर आरक्षण की कार्रवाई 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर कार्यवाही समाप्ती तक चलेगा।

Related Posts:

  • Panchayt-chunav-
    जांजगीर में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का आरक्षण…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2024-12-16 at 2.55.08 PM
    गौरेला पेंड्रा मरवाही : नगरीय निकायों के वार्डों का…
  • WhatsApp Image 2024-12-18 at 11.02.48 AM
    सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किसान…
  • WhatsApp-Image-2023-11-30-at-14.52.27
    3 दिसम्बर के बिहनिया बेरा 8 बजे ले शुरू होही मतगणना…
  • 7b3fd78c-678f-48b1-8310-5b33af2c641a
    भूमि आबंटन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in