• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

स्कूली वाहन म बच्चा मन ले परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखत जिला के स्कूल बस मन के पुलिस लाइन जांजगीर म कैंप लगाके फिटनेस चेक/ भौतिक सत्यापन किये गिस

शिविर में जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई।

⏺️ स्कूली वाहन चालकों का अनुभवी चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया

⏺️ जांच के दौरान 09 स्कूल वाहन चालकों द्वारा निर्धारित मापदंड, यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई कर 5900/₹ का समन शुल्क लिया गया है।

⏺️ जांच के दौरान स्कूल बस चालकों को स्कूल बस/छोटी वाहनों को नियमानुसार फिटनेश रखने एवं निर्धारित मापदंड में वाहनों को रखने समझाइश दिया गया है, यदि आगामी शिविर में स्कूलों बसों में कमियां पाई जाएगी तो, वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में दिनांक 07.06.2025 को पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन विभाग की टीम के साथ मिलकर शिक्षण सत्र की सुरुवात के पहले जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र जांजगीर में शिविर लगाया गया।

⏩ आयोजित शिविर में जिले के कुल 72 स्कूली बस/छोटी स्कूली वाहनों की जांच की गई। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की जांच 12 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें 04 चालकों को आंखों से संबंधित समस्या थी जिन्हें हायर सेंटर सिम्स अस्पताल बिलासपुर जाने की सलाह दी गई। वाहनों की जांच के दौरान 09 स्कूल वाहन चालकों द्वारा निर्धारित मापदंड यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई कर 5900/₹ का समन शुल्क लिया गया है।

⏩ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार द्वारा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार में वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी गई

⏩ स्कूली वाहनों की जांच कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू एवं परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण एवं स्वास्थ्य विभाग से डाक्टर विशाल कसेर मेडिकल ऑफिसर, डाक्टर पी पी राठौर व डाक्टर थनेश कुमार साहू नेत्र सहायक अधिकारी जिला अस्पताल जांजगीर तथा यातायात जांजगीर से निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, ASI सुरेंद्र क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-20 at 6.15.51 PM
    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात…
  • 340eb1df-e3f1-4a18-806a-4db5a4a7c224
    स्कूली वाहन ल बच्चा मन के परिवहन के दौरान सुरक्षा…
  • रक्षित केंद्र सक्ती में स्कूल वाहन की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया
    रक्षित केंद्र सक्ती में स्कूल वाहन की जांच हेतु…
  • WhatsApp Image 2025-04-29 at 1.34.34 PM
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला…
  • WhatsApp Image 2025-05-13 at 12.46.08 PM
    शराब पीकर वाहन चलोइया यातायात पुलिस जांजगीर की…
  • WhatsApp Image 2025-05-19 at 7.18.56 PM
    पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in