• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

चौथी लाइन काम के चलते 15 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द

बिलासपुर – हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल लाइन पर यातायात को और सुगम बनाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।इसी के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन में कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते अप्रैल महीने में कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

बिलासपुर से झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।इस दौरान 15 से 27 अप्रैल 2026 के बीच कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

इनमें बिलासपुर-रायगढ़, रायपुर-गेवरा रोड, कोरबा-रायपुर और बिलासपुर-कोरबा रूट की प्रमुख लोकल ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा। जैसे गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर तक ही चलेगी और वहीं समाप्त होगी…
जबकि झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन भी बिलासपुर से ही शुरू होगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को इस अवधि में पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है…ताकि लोकल यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES या 139 हेल्पलाइन के जरिए ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें… ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। हेडलाइन

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2026-05-28-at-12.36.57-PM-860x484
    राजधानी को मिलेगी नई रेलवे लाइनः जमीन लेने की…
  • cg-news_a92a1265ca0219ca3078ec35f5b4a79b
    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी,…
  • IMG_20250221_160032
    केंद्रीय नवा रायपुर म 60 एकड़ म बनही ट्रेन वाशिंग…
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in