• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना जांजगीर पुलिस द्वारा पीथमपुर मेला म अपराध के रोकथाम ल लेके सख्त कारवाही

थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पीथमपुर में 19 मार्च 2025 से प्रारंभ हुए ऐतिहासिक मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालु दर्शन एवं मेले का आनंद लेने आ रहे हैं। यह मेला जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

⏩ मेला सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एवं अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में स्टील के कड़े पहनने वाला युवकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में मेले में घूमने वाले उन युवकों की पहचान की गई, जिनके व्यवहार में संदेह था, और जो समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिख रहे थे। अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने ऐसे लगभग 600 नग स्टील के कड़े उतरवाकर जमा कराए, जिनका उपयोग संभावित रूप से हमलों में किया जा सकता था।

   @ कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता था।

  @ इसके अतिरिक्त, कुछ युवकों द्वारा स्टील के पंच (मुक्के में पहनने वाले हथियार) भी पहने गए थे, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उतरवाया।

   सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस की सक्रिय उपस्थिति 

निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार मेले पेट्रोलिंग/गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

   इस पूरे अभियान की फोटो और वीडियो संकलित किए गए हैं। प्रेस के माध्यम से जनता को भी यह संदेश दिया जा रहा है कि पीथमपुर मेले की शांति, सुरक्षा एवं धार्मिक माहौल को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

⏩ जांजगीर-चांपा पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राजकुमार चंद्रा, आरक्षक ईश्वरी राठौर, दिलीप सिंह, शिवराय सागर, का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-07-30 at 15.29.57_b00fd179
    ⏺ नागपंचमी के अवसर म पोड़ीदलहा म अपराध के रोकथाम…
  • 2b120ccf-c94a-435e-90e2-e6fc923463a6
    जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा शिवरीनारायण माघी मेला म…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • मृत को जीवित करने का दावा निकला झूठा, पब्लिक न्यूज रिपोर्टर ने किया खुलासा
    मृत को जीवित करने का दावा निकला झूठा, पब्लिक न्यूज…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in