• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा शिवरीनारायण माघी मेला म अपराध के रोकथाम सेती सख्त कारवाही

शिवरीनारायण में 11 फरवरी से प्रारंभ हुए ऐतिहासिक माघी मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन एवं मेले का आनंद लेने आ रहे हैं। यह मेला जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

⏩ हालांकि, मेले के शुरुआती दिनों में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसमें मामूली विवाद के चलते कुछ व्यक्तियों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ठोस कार्रवाई की और जांच में पाया कि आरोपियों एवं एक अपचारी बालक ने हाथों में वज़नी स्टील के कड़े पहने थे, जिनका उपयोग उन्होंने मारपीट में किया था।
पुलिस की एहतियाती कार्रवाई—अपराध रोकने की पहल

⏩ उक्त घटना को देखते हुए पुलिस ने अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा श्री यदूमणि सिदार के नेतृत्व में मेले में घूमने वाले उन युवकों की पहचान की गई, जिनके व्यवहार में संदेह था, और जो समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिख रहे थे। अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने ऐसे हजारों स्टील के कड़े उतरवाकर जमा कराए, जिनका उपयोग संभावित रूप से हमलों में किया जा सकता था।

   @ कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता था।

  @ इसके अतिरिक्त, कुछ युवकों द्वारा स्टील के पंच (मुक्के में पहनने वाले हथियार) भी पहने गए थे, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उतरवाया।

   सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस की सक्रिय उपस्थिति 

पुलिस टीम लगातार मेले में गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

   इस पूरे अभियान की फोटो और वीडियो संकलित किए गए हैं। प्रेस के माध्यम से जनता को भी यह संदेश दिया जा रहा है कि माघी मेले की शांति, सुरक्षा एवं धार्मिक माहौल को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

जांजगीर-चांपा पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में DSP जितेंद्र कुमार खूंटे, DSP अनिल कुमार कुर्रे, निरी. मनीष तंबोली, निरी. जय प्रकाश गुप्ता, निरी. सत्यकला रामटेके, निरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, ASI प्रमोद कुमार महार, नरेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक तरीकेश पाण्डेय शिवनंदन जलतारे, आरक्षक श्रीकांत सिंह, द्वारिका प्रसाद साहू, विवेक ठाकुर, राजेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-07-30 at 15.29.57_b00fd179
    ⏺ नागपंचमी के अवसर म पोड़ीदलहा म अपराध के रोकथाम…
  • Untitled-1 copy
    थाना जांजगीर पुलिस द्वारा पीथमपुर मेला म अपराध के…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • 5dc6c209-71f7-4de4-b11a-214584c7805e
    शिवरीनारायण मेला म युवक के हत्या के मामला म आरोपि ल…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in